ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वॉल पेंटिंग के माध्यम से दे रहे स्वच्छता का संदेश, दीवारों पर रंग रोगन की सुंदर कलाकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वॉल पेंटिंग के माध्यम से दे रहे स्वच्छता का संदेश, दीवारों पर रंग रोगन की सुंदर कलाकृति

By @dmin
Published: March 8, 2022
Share
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता
SHARE

भिलाई। निगम के महापौर नीरज पाल और आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई हर संभव प्रयासरत है! स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता के लिए निगम के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता का संदेश देते हुए वॉल पेंटिंग बनाई जा रही है। नेहरू नगर जोन, वैशाली नगर जोन, मदर टेरेसा नगर एवं शिवाजी नगर जोन में वॉल पेंटिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों, अधिक आवागमन वाले स्थलों, मुख्य सड़कों के किनारे व शौचालय की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रहे है, दीवारों पर रंग रोगन के साथ ही सुंदर चित्र बनाकर स्वच्छता का महत्व बताते हुए आमजन को जागरूक कर रहे है। स्वच्छता महाअभियान के तहत रहवासी क्षेत्रों की सड़क, नालियों की नियमित सफाई करने के साथ ही शहर में झिल्ली, पन्नी के कचरे को भी हटाया जा रहा है।

नगर पालिक निगम भिलाई स्वच्छ भारत अभियान के तहत आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने सार्वजनिक स्थानों, मुख्य उद्यानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख सड़कों के किनारे व चौक चौराहों पर वॉल पेंटिंग बनवाई है। गोल बाजार क्षेत्र, गौरव पथ, कोहका, कुरूद क्षेत्र, जुनवानी, नेहरू नगर, राधिका नगर, लक्ष्मी नगर, इंदिरा नगर, आकाशगंगा मार्केट इत्यादि स्थानों पर वॉल पेंटिंग की गई है। मेरा भिलाई साफ हो इसमें हम सबका साथ हो नारा को साकार करने दीवारों पर रंग रोगन करने के साथ ही सुंदर सुंदर चित्र बनाकर स्वच्छता के महत्व का संदेश दे रहे है। निगम द्वारा कराए जा रहे वॉल पेंटिंग में जल संरक्षण, तालाब के आस-पास की सफाई से संबंधित, गार्डन में गंदगी न फैलाने, वृक्षारोपण करने, सिंगल यूज्ड पॉलिथीन का उपयोग न करने, सार्वजनिक शौचालय को गूगल पर कैसे जानकारी प्राप्त करें, गीला एवं सूखे कचरे को नीले हरे डिब्बे में डाल कर देना, कचरा दिखने पर निदान 1100 में कॉल कर सूचना देना, मेरा शहर साफ हो इसमें मेरा भी हाथ हो तथा निगम क्षेत्रों के दीवारों पर चित्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को भी स्वच्छता संबंधित संदेश प्रसारित की जा रही है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भिलाई को नंबर वन बनाने के लिए निगम अथक प्रयास कर रहा है। नागरिकों की सहभागिता इसमें अत्यंत आवश्यक है उन्हें जागरूक करने नित्य नए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिक निगम भिलाई आम नागरिकों से अपील करता है कि भिलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नंबर वन बनाने के लिए सहयोग करें, अपने घरों के आसपास सफाई रखें, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में देवें, कचरा डस्टबिन में ही डालें, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग न करें।

कोरोना के दैनिक मामले घटे…. बीते 24 घंटे में सामने आए 2.40 लाख से ज्यादा मामले, 3741 मरीजों की मौत
Breaking News : भिलाई में फिर पकड़ाए बांग्लादेशी, STF व छावनी पुलिस ने कैंप क्षेत्र से किया महिला व पुरुष को गिरफ्तार
रूस और अमेरिका संग अफगानिस्तान संकट की काट निकालेंगे अजित डोभाल, सीआईए प्रमुख के बाद रूसी अफसर से मुलाकात
मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक: 1.35 लाख से ज्यादा महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज
कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन खत्म, कुमारी शैलजा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा-जनता कांग्रेस के साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल 40 लाख से जर्जर सड़को का डामरीकरण शुरु, शहरी क्षेत्र के अनेकों सड़कों का होगा संधारण : वोरा
Next Article भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी नहीं लड़ पाई ‘लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली कांग्रेस! कैसे प्रियंका गांधी की मेहनत पर फिरा पानी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?