ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई में फिर पकड़ाए बांग्लादेशी, STF व छावनी पुलिस ने कैंप क्षेत्र से किया महिला व पुरुष को गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
October 11, 2026
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई में फिर पकड़ाए बांग्लादेशी, STF व छावनी पुलिस ने कैंप क्षेत्र से किया महिला व पुरुष को गिरफ्तार

By Mohan Rao Published June 3, 2025
Share
कैंप क्षेत्र से पकड़ाए बांग्लादेशी
SHARE

भिलाई। छावनी पुलिस ने कैंप क्षेत्र से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश की सीमा से अवैध रूप से प्रवेश करने वाले यह दोनों पिछले 6-7 माह से कैंप क्षेत्र में रह रहे हैं। वहीं यह दोनों ने भारत में पिछले 10-12 सालों से पहचान छिपा कर रहे हैं। दोनों ने अपना नाम बदल लिया और फर्जी नाम से दस्तावेज भी बनवा रखे थे। दोनों पास से जांच में बांग्लादेश की नागरिकता संबंधी पासपोर्ट, पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज पाए गए। छावनी पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ बीएनएस अधिनियम 2023, विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1986, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967, एवं पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 के तहत कार्रवाई की गई।

बता दें छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाले बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई कर उन्हे वापस भेजे जाने के लिए दुर्ग में विशेष कार्य बल का गठन किया गया है, जिसके द्वारा दुर्ग में रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जानकारी मिली कि कैम्प-02 अमन लकड़ी टाल के पास एक किराये के मकान में एक संदिग्ध बांग्लादेशी पुरूष एवं एक महिला अपनी मूल पहचान छिपाते हुए फर्जी नाम से रह रहे है।

एसटीएफ व छावनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
एसटीएफ टीम एवं थाना छावनी पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम मोहम्मद अली शेख पिता ईमान शेख, निवासी बुधाखली गोलाबारी, जिला दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल एवं महिला ने अपना नाम साथी शेख पिता होचन शेख, संदेशखली, गोलाबारी जिला दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल को होना बताया। इसके बाद दोनों बांग्लादेशी महिला पुरूष के कब्जे से प्राप्त दस्तावेज एवं मोबाइल डाटा का विस्तृत विश्लेषण एवं जांच किया गया।

2012 में भारत पहुंचा था बांग्लादेशी शख्स
जांच पर पाया गया कि मोहम्मद अली शेख का वास्तविक नाम मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन पिता अब्दुल सत्तार खंदोकर, उम्र 48 वर्ष निवासी गा्रम राजबाड़िया पोस्ट हरिदापोटा, झिकारगाछा, जिला जेस्सोर बांग्लादेश है। वह वर्ष 2012 में भारत बांग्लादेश सीमा को अवैध रूप से पारकर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में रह  रहा था। वहीं पर उसने हुसैन शेख नाम के व्यक्ति की बेटी से शादी कर उसकी मदद से मोहम्मद अली शेख के फर्जी नाम से जन्मतिथी बदलकर भारतीय नागरिकता संबंधी फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड बनाए। वह पिछले 5-6 माह से कैम्प-02 में रहना पाया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से बांग्लादेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से लगातार संपर्क करता था। उसके पास से पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकता से संबंधित फोटो परिचय पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बांग्लादेशी पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज जब्त किया है।

बांग्लादेशी महिला ने 2014 में किया था प्रवेश
इसी प्रकार बांग्लादेशी महिला साथी शेख ने अपना असली नाम साथी खातून पिता मोह जमशेर सरदार निवासी निरबासखुला, माटीकुमरा, झिकारगाछा जेस्सोर बांग्लादेश का होना पाया गया। उसने वर्ष 2014 में अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पार किया और इसके बाद से वह भारत में रही थी। वह लगभग 7-8 माह से कैम्प-2 छावनी में किराये के मकान में रह रही थी। इसके द्वारा अपने मामा मोहम्मद अब्दुल रौब के सहयोग से बांग्लादेशी नागरिक के मूल पहचान को छिपाते हुए अपनी जन्मतिथी में परिवर्तन कर भारतीय नागरिकता संबंधी फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक आदि बना लिया। जांच पर बांग्लादेशी नागरिक साथी खातून द्वारा मोबाइल इंटरनेट कॉल के माध्यम से बांग्लादेश मे रहने वाले रिश्तेदारों से लगातार संपर्क में रह रही थी। महिला के पास से भी पुलिस ने बांग्लादेश की नागरिकता से संबंधित जन्म प्रमाण पत्र, फोटो परिचय पत्र, पासपोर्ट, बांग्लादेश ग्रामीण बैंक के दस्तावेज एवं अन्य दस्तावेज जब्त किया गया है।

विभिन्न धाराओं के तहत की कई कार्रवाई
इस प्रकार दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पारकर बिना वैध दस्तावेज के भारत में निवासरत होकर बांग्लादेशी नागरिक की मूल पहचान को छिपाते हुए स्वयं को भारतीय नागरिक सिद्ध करने के उद्देश्य से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसका दुरूपयोग करने का मामला पाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 336(3), 3(5), 61 बी.एन.एस., 14 विदेशी विषयक अधिनियम 1946, 12 पासपोर्ट अधिनियम 1967, 3 पासपोर्ट (भारत मे प्रवेश) अधिनियम 1920 के तहत अपराध दर्ज किया गया। प्रकरण में दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को सहायता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

Mohan Rao June 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आम की विभिन्न किस्मों से होंगे रू-ब-रू, 6 से 8 जून तक राजधानी में होगा आम महोत्सव
Next Article Breaking News : घर में घुसकर हत्या का प्रयास, पुलिस की गिरफ्त में आए तीन बदमाश, फायरिंग कर हुए थे फरार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?