ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैक्सीनेशन मोटिवेशन: 1 दिन में 42000 को कॉल, 9800 लोगों का हुआ वेरिफिकेशन, मौके पर मिल रहा सर्टिफिकेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैक्सीनेशन मोटिवेशन: 1 दिन में 42000 को कॉल, 9800 लोगों का हुआ वेरिफिकेशन, मौके पर मिल रहा सर्टिफिकेट

By @dmin
Published: January 30, 2022
Share
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
SHARE

आयुक्त प्रकाश सर्वे स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग, छूटे हुए लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग कर वैक्सीनेट कराने टीम कर रही मेहनत
भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर बचे हुए लोगों को वैक्सिनेट करने का काम किया जा रहा है। कोविड-19 से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को साधने के लिए भिलाई निगम महापौर नीरज पाल के नेतृत्व में लगातार प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीनेशन महाअभियान छेड़कर एक दिन में 10 हजार की संख्या में टीकाकरण किया गया था, वहीं डोर टू डोर वैक्सीनेशन के माध्यम से छुटे हुए हितग्राहियों को वैक्सीनेट करने का काम निगम प्रशासन ने किया है।

किसी भी स्तर से छूटे हुए लोगों के टीकाकरण को लेकर निगम नित्य नए प्रयास कर रही है। टीकाकरण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस कार्य में अपना सहयोग दे रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों में कोविशील्ड एवं को- वैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज की व्यवस्था भी है, इसी के साथ ही बूस्टर डोज पर भी पूरा फोकस निगम कर रही है। टीकाकरण को लेकर नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कर दी है। नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि टीकाकरण के लिए कर्मचारियों से फीडबैक ले रहे है। फीडबैक के आधार पर लक्ष्य को साधने की रणनीति तैयार कर इस पर काम किया जा रहा है।

एक ही दिन में 42000 लोगों को कॉलिंग, 9800 को मिला त्वरित सर्टिफिकेट वैक्सीनेशन के लिए बचे हुए लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरी ने कार्य योजना बनाई है और ऐसे हितग्राहियों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध कराई है। इन्हें टीका लगवाने के लिए कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई और बैठक के अनुरूप दूसरे दिन से काम प्रारंभ हो गया। 40 से 50 कर्मचारियों को कांटेक्ट ट्रेसिंग, वेरिफिकेशन करने, सर्टिफिकेशन प्रदान करने के सहायता के लिए तथा लोगों को मोटिवेशन करने के लिए लगाया गया है।

टीम का कोआर्डिनेशन सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, अहमद हुसैन, गुलशन रेडी, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र बम भोले एवं पलाश पंचभाई कर रहे हैं। वहीं रविवार को भी अवकाश के दिन टीम के सरिता साहू, माधुरी कुमारी, पलक तारक, जमुना गुड्डा, नाहिद, सोनम राजबाहर, संगीता खैरवार, सलमा खातून, सलोनी पांडे, आशीष सोनी, दिनेश कुमार यादव, निजामुद्दीन, आस्था शर्मा, कमल कांत एवं रोशन कुमार कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए जुटे रहे। टीकाकरण के लिए एक ही दिन में 42000 लोगों से संपर्क कर उनसे बात की गई है। जिनमें से 9800 लोगों का वेरिफिकेशन कर उन्हे प्रमाण पत्र दिलवाया गया। यही नहीं निगम सभी छूटे हुए लोगों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र का स्थल बताकर उन्हें टीकाकरण लगवाने प्रेरित कर रहे हैं, परिणाम स्वरूप टीकाकरण केंद्रों की तरफ लोग रुख कर रहे हैं और टीकाकरण करवा रहे हैं। इसके बाद फीडबैक भी लिया जाएगा कि उन्होंने टीकाकरण करवाया है या नहीं। टीकाकरण में किसी प्रकार की दिक्कतें तो नहीं आ रही है इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। इस अनुरूप समस्याओं का समाधान कर पुन: उन्हें टीकाकरण करने सहायता की जाएगी और टीका लगवाया जाएगा।

Bhilai Breaking : खुर्सीपार में आधीरात युवक की हत्या, सिर पर बोल्डर पटककर ले ली जान…. हिरासत में संदेही
जमीन घोटाला : दुर्ग के व्यापारी ने महाराष्ट्र में किया था 11 एकड़ जमीन का सौदा… गिरफ्तार कर ले गई महाराष्ट्र पुलिस
बदली हुई न्याय की देवी से क्या सचमुच बदलेंगे हालात?
5 शहरों में लॉकडाउन का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 26 अप्रैल तक रहेगा सब बंद
छत्तीसगढ़ में अब तक 288 स्वाइन फ्लू के मामले दर्ज, एक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा: ट्रेन से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत बड़ा रेल हादसा टला, कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटा ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Next Article अब पट्टेदार होंगे भूमि स्वामी छत्तीसगढ़ सरकार का एक अहम फैसला… दुर्ग निगम क्षेत्रो में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन एवं भूमिस्वामी हक प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित दुकानदारों ने कई वर्षों से जमा नहीं की निगम में किराए की राशि, नोटिस के बाद कार्रवाई, 9 दुकानें सील

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?