ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेदांता ने की डिमर्जर की घोषणा, पांच नई कंपनियां होंगी लिस्टेड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

वेदांता ने की डिमर्जर की घोषणा, पांच नई कंपनियां होंगी लिस्टेड

By Om Prakash Verma
Published: October 2, 2023
Share
वेदांता ने की डिमर्जर की घोषणा, पांच नई कंपनियां होंगी लिस्टेड
वेदांता ने की डिमर्जर की घोषणा, पांच नई कंपनियां होंगी लिस्टेड
SHARE

● विकास के अगले चरण में अपने सेक्टर की वर्ल्ड क्लास कम्पनियाँ बनेंगी
वेदांता लिमिटेड के शेयर होल्डर को हर शेयर पर मिलेंगे नई लिस्टेड पाँच कंपनियों के एक-एक शेयर
● भारत में कमोडिटीज, एनर्जी और टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग का मिलेगा लाभ

उल्लेखनीय ग्लोबल फुटप्रिंट के साथ भारत की सबसे बड़ी डाइवर्सिफाइड नेचुरल रिसोर्स कंपनी वेदांता लिमिटेड ने वैल्यू अनलॉक करने और प्रत्येक व्यवसाय का विस्तार और विकास के लिए बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए अपनी बिजनेस यूनिट्स को स्वतंत्र “प्योर प्ले” कंपनियों में विभाजित करने की एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। वेदांता सर्वोत्तम श्रेणी की ईएसजी प्रैक्टिसेज के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रीन इकॉनमी में परिवर्तन के लिए क्रिटिकल मेटल्स पर उसका विशेष फोकस है।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत के अगले कई वर्षों तक सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया गया है। वेदांता लिमिटेड का नब्बे प्रतिशत से अधिक मुनाफा भारत में प्राप्त होता है। यहाँ कमोडिटीज की मांग तेजी से बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि देश वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण जारी रख रहा है और एनर्जी ट्रांजीशन के लिए महत्वकांक्षी टार्गेट्स को पाने का प्रयास कर रहा है जिनके लिए मिनरल्स की बहुत आवश्यकता रहेगी। भारत सरकार का आत्मनिर्भरता पर जोर कमोडिटी क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के लिए तेजी से विकास के अवसर प्रदान करेगा।

वेदांता के पास जिंक, सिल्वर, लेड, एल्यूमीनियम, क्रोमियम, कॉपर, निकल मिनरल्स के साथ ऑयल और गैस; आयरन अयस्क और स्टील सहित एक पारंपरिक फेरस वर्टीकल; और पॉवर, जिसमें कोयला आधारित और नवीकरणीय ऊर्जा शामिल है, में भारत और वैश्विक कंपनियों के बीच फैली एसेट्स का एक अनूठा पोर्टफोलियो है। अब ये समूह सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास मैन्युफैक्चरिंग में प्रवेश कर रहा है। एक बार डीमर्जर के बाद, प्रत्येक स्वतंत्र यूनिट को स्वतंत्र मैनेजमेंट, कैपिटल एलोकेशन और ग्रोथ के लिए विशिष्ट स्ट्रेटेजी के माध्यम से अपनी क्षमता और वास्तविक मूल्य तक बढ़ने की अधिक स्वतंत्रता होगी। यह ग्लोबल और भारतीय इन्वेस्टर्स को अपने पसंदीदा वर्टिकल में इन्वेस्ट करने का अवसर भी देगा, जिससे वेदांता एसेट्स के लिए इन्वेस्टर बेस का विस्तार होगा।
इसी लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए, वेदांता लिमिटेड बोर्ड ने एक प्योर-प्ले, एसेट-ओनर बिजनेस मॉडल को मंजूरी दी है, जिसके परिणामस्वरूप अंततः छह लिस्टेड कंपनियों का निर्माण होगा:
वेदांता एल्यूमिनियम
वेदांता ऑयल एंड गैस
वेदांता पॉवर
वेदांता स्टील और फेरस मैटेरियल्स
वेदांता बेस मेटल
वेदांता लिमिटेड

डी-मर्जर को एक साधारण वर्टिकल शिफ्ट के रूप में करने की योजना है, जिसमे वेदांता लिमिटेड के एक शेयर पर प्रत्येक शेयर होल्डर को नई लिस्टेड पाँच कंपनियों के एक एक शेयर मिलेंगे ।

मोटापा कम कर फिट बनाता है नौकासन…
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न, सीएम बघेल ने बांटी मिठाई कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
रोको टोको अभियान की टीम के सदस्य पहुंचे वार्ड 21 व 22… यहां बच्चों को मास्क पहने देख की सराहना… बताया मास्क का महत्व
पीएम मोदी ने किया शांति शिखर का उद्घाटन, बोले-विकसित भारत की यात्रा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था की बड़ी भूमिका
लोक निर्माण विभाग ने पुलों के दोनों ओर अस्थाई बैरियर, रिफ्लेक्टर और साइन-बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Real Kabaddi League: जयपुर जगुआर चंबल पाइरेट्स पर आसान जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर Real Kabaddi League: जयपुर जगुआर चंबल पाइरेट्स पर आसान जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर
Next Article गाली गलौच से तंग पड़ोसी ने की युवक की हत्या, सप्ताह भर पहले घर पर कुर्सी में मिली थी लाश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?