ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की मदद के लिए प्रशासन की विशेष पहल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की मदद के लिए प्रशासन की विशेष पहल…

By @dmin
Published: April 23, 2022
Share
SHARE

कोरिया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की विभिन्न आवश्यकताओं आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन बनअधिकार पट्टा, मनरेगा कार्य के.सी.सी., पी.एम. किसान सम्मान निधि आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, जाति प्रमाण पत्र निराकरण के लिए सभी विकासखण्डों में जनजाति बाहुल्य ग्रामपंचायतो में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जनजाति विशेष की आवश्यकताओं का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर करने हेतु पंचायत नोडल अधिकारी के साथ ही स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एवं पंचायत सचिव शिविर में आवेदन लेकर निराकरण कर रहे हैं। बीते गुरुवार को विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम कटकोना में आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों के 702 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 688 का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शुक्रवार को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत बंजी, सिरियाखोह, नौगाई, सिरौली में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। कलेक्टर शर्मा ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में सघन सर्वे कर विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप ग्राम पंचायत सरभोका में विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो बाहुल्य बस्ती नवाडीह में चौपाल के माध्यम से पेंशन, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, राशन कार्ड, पेयजल सम्बन्धी समस्याओं पर चर्चा की गई। शिविर में 67 आवेदन मिले जिनमें से 46 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

’30 अप्रैल तक सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में जारी रहेंगे शिविर’

30 अप्रैल तक सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 25 अप्रैल को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के चेरवापारा,चम्पाझर में विकासखण्ड खड़गवां के मेण्ड्रा, सैन्दा, रतनपुर, बड़ेसाल्ही, सिंघत, विकासखण्ड भरतपुर के देवगढ़, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ पाराडोल, बुन्देली, तिलोखन, बड़काबहार, सलबा, केलुवा, बाही में, 26 अप्रैल को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के करहियारखण्ड, बुढ़ार, जमगहना, विकासखण्ड भरतपुर के जनकपुर, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के घाघरा, बड़काबहार, पेंड्री, बाला, चरवाही में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 27 अप्रैल को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के गदबदी, मुरमा, टेमरी, तेंदुआ, विकासखण्ड भरतपुर के खमरौध, विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के बुलाकीटोला, विकासखण्ड सोनहत के सोनहत में, 28 अप्रैल को विकासखण्ड बैकुंठपुर के फुलपुर, रटगा, महोरा,आनी, विकासखण्ड सोनहत के कटगोड़ी में, 29 अप्रैल को विकासखण्ड सोनहत के भैंसवार एवं 30 अप्रैल को रामगढ़ में शिविर आयोजित किया जाएगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र में पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरित, 144 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश
मोनिका भदौरिया ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा, 6 साल से थीं शो का हिस्सा
वासुदेव कृष्ण का दूसरा नाम, सही मायने में इस माटी के कृष्ण हैं स्व. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी : मुख्यमंत्री बघेल
भारत को महंगी ना पड़ जाए यूक्रेन पर ‘चुप्पी’, अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा में नवाचारों को केन्द्र सरकार ने सराहा
Next Article नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने प्रशासन पहुंच रहा लोगो के घर-घर तक: सांसद महंत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?