ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मंत्री-अधिकारियों से ली जानकारी, पीडि़तों से की मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मंत्री-अधिकारियों से ली जानकारी, पीडि़तों से की मुलाकात

By Om Prakash Verma
Published: June 13, 2025
Share
विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मंत्री-अधिकारियों से ली जानकारी, पीडि़तों से की मुलाकात
विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मंत्री-अधिकारियों से ली जानकारी, पीडि़तों से की मुलाकात
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मेघाणीनगर में क्रैश हुई एअर इंडिया फ्लाइट के पीडि़तों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए एकमात्र जीवित यात्री से भी मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने हादसे के बारे में सूचना दी।

एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री उस जगह भी गए जिस हॉस्टल पर विमान गिरा था। बता दें कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे।

अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के मलबे के पास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद बारीकी और विस्तार से दुर्घटना के बाद के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशंस की जानकारी ली।

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी।

प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे।

एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट के क्रैश होने की जानकारी पीएम मोदी को देते केंद्रीय विमानन मंत्री नायडू।

बता दें कि एअर इंडिया ने फ्लाइट संख्या AI-171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं।

अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ था। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे।

DRDO ने सेना के लिए तैयार किया एंटी ड्रोन सिस्टम, पीएम मोदी की सुरक्षा में भी होगी ‘ड्रोन किलर’ की तैनाती
बिना हेलमेट गए तो अब नहीं मिलेगी शराब, छत्तीसगढ़ के इस जिले में कलेक्टर का फरमान…. पेट्रोल के भी पड़ेंगे लाले
कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों की सुरक्षा के लिए इम्यूनिटी पर विशेष फोकस… विशेष शिविरों के माध्यम से बच्चों की हो रही है जांच
shreekanchanpath 351 # 04 Oct 2024
नहीं थम रहा तस्करी का मामला: करोड़ों का गांजा जब्त, मिले इतने पैकेट की पुलिस के भी उड़े होश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टूर एण्ड ट्रेवल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, भिलाई में शातिर दंपति गिरफ्तार
Next Article shreekanchanpath 240 # 13 June 2025

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?