ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ​​​​​​​विज्ञान आधारित पोस्टर प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन : राज्यपाल सुश्री उइके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

​​​​​​​विज्ञान आधारित पोस्टर प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन : राज्यपाल सुश्री उइके

By @dmin
Published: February 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा कार्यालय, प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के तत्वावधान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम ‘‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते: सभी के लिए विज्ञान का उत्सव‘‘ में शामिल हुई। उन्होंने विज्ञान एवं तकनीक आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने देश के 75 शहरों में हो रहे उक्त आयोजन में रायपुर शहर के चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 22 से 28 फरवरी तक विज्ञान और तकनीक पर आधारित विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ ही आम लोगों को बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। विज्ञान के क्षेत्र में भारत के वैभव और गौरवशाली इतिहास को जानने-समझने के लिए लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी से न केवल विद्यार्थी प्रोत्साहित होंगे बल्कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपना योगदान भी देंगे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चुनौती भरे समय में लोगों को विज्ञान की उपयोगिता और इसका महत्व समझ में आया, जब देश के वैज्ञानिकों ने सस्ते दरों पर मेडिकल उपकरण तैयार किए। शीघ्र अनुसंधान कर देश में ही कोविड का टीका तैयार कर लिया। भारतीय वैज्ञानिकों की यह सफलता सराहनीय और प्रेरणादायी है, जो विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में युवाओं को कार्य करने के लिए आकर्षित करेगी। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने पिछले कुछ वर्षों में ऐसा परिवेश निर्मित किया है जिससे विज्ञान के प्रति युवाओं में रूचि बढ़ी है और निरंतर शोध कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अक्षय ऊर्जा तथा कचरा प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों की सराहना की तथा विश्वास जताया कि आगे भी विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र निरंतर शोध करेंगे और देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

सीएसआईआर-एचआरडीसी के निदेशक राजेन्द्र सिंह सांगवान ने मानव उद्भव से लेकर विज्ञान के बढ़ते दायरे और प्रगति का क्रमिक उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मानव जिज्ञासा ने विज्ञान के क्षेत्र में नये शोध कार्यों को बढ़ावा दिया है, जो सतत् रूप से जारी है। हमारी युवा पीढ़ी की विज्ञान के प्रति बढ़ती रूचि से हमें आशान्वित होना चाहिए कि भविष्य के भारत में अनेकों ऐसे खोज और शोध होंगे, जिससे पूरा विश्व लाभान्वित व गौरवान्वित होगा।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एल. वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने विश्वविद्यालय के कुलपति व प्राध्यापकों के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा राज्यपाल सुश्री उइके को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

भानुप्रतापुर उप चुनाव : 14 दावेदारों ने लिया नाम वापस, भाजपा-कांग्रेस सहित 7 के बीच मुकाबला
गोपाल खेमका हत्याकांड : दूसरा आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पूछताछ करने गई तो करने लगा था फायरिंग
पीएम मोदी सात फरवरी को बंगाल जाएंगे, राज्य को देंगे तीन परियोजनाओं की सौगात
युवाओं को दी जाए पीडीएस दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी: दक्ष वैद्य
कोरोना का कोहराम: पहली बार एक दिन में 4,187 लोगों की मौत…. लगातार तीसरे दिन सामने आए 4 लाख से ज्यादा मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सी.एम.ए. की परीक्षा में भिलाई की अंजली देशमुख ने हासिल की ऑल इंडिया रैंकिंग में 23वां स्थान, डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट का नाम रौशन किया सी.एम.ए. की परीक्षा में भिलाई की अंजली देशमुख ने हासिल की ऑल इंडिया रैंकिंग में 23वां स्थान, डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट का नाम रौशन किया
Next Article प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाया, अब बढ़ते परिवारों को मिला नया राशन कार्ड – मंत्री अकबर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?