ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास कार्यो की समीक्षा: समस्याओं को दूर करने पार्षद ध्यान दें-शशि सिन्हा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विकास कार्यो की समीक्षा: समस्याओं को दूर करने पार्षद ध्यान दें-शशि सिन्हा

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
SHARE

महापौर व सभापति ने शहर की प्रकाश व्यवस्था पर किया फोकस
रिसाली। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की महापौर शशि सिन्हा व सभापति केशव बंछोर ने समीक्षा की। महापौर ने कांग्रेसी पार्षदों से कहा कि वे पूरे निगम क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दे। समस्याओं को दूर करने बिना देरी किए कवायद करे। महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की प्रकाश व्यवस्था पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

महापौर ने कहा कि कई ऐसे कार्य है जिसे पार्षद अपने विवेक से दूर कर सकते है। नागरिकों की समस्याओं को जनप्रतिनिधि गंभीरता से ले, ताकि बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं को तेजी से निराकरण किया जा सके। बैठक में महापौर ने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में निगम के अधिकारियों के साथ विजिट करे। विजिट के दौरान नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा करे। निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर ध्यान रखे।

शहर में प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त हो
विद्युत विभाग प्रभारी सोनिया देवांगन की उपस्थिति में कांग्रेस के पार्षदों ने शहर की प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा की। महापौर व सभापति ने कहा कि बारिश का समय है। तेज बारिश के पहले शहर की जायजा लिया जाए। स्ट्रीट लाइट की समस्या को निगम द्वारा दूर किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के साथ बैठक
बैठक में चर्चा के दौरान खुलासा हुआ कि कई क्षेत्रों में विद्युत ड्राप की शिकायत है। ट्रंासफार्मर पर लोड अधिक है। पोल सिफ्टिंग आवश्यक है। इस तरह की समस्याओं का निराकरण केवल विद्युत वितरण कंपनी के पास है। बैठक में सभापति ने कहा कि पहले समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए। इसके बाद महापौर की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या को दूर करने पहल करेंगे।

बैठक में ये थे उपस्थित
महापौर की उपस्थिति में हुई बैठक में टीकम सिंह साहू, ममता यादव, शीला नारखेड़े, संजू नेताम, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, विनय नेताम, रेखा देवी, चन्द्र प्रकाश सिंह निगम, जाहीर अब्बास, अनिल देशमुख, डॉ. सीमा साहू, अनूप डे, गोविन्द चतुर्वेदी, डोमन लाल बारले, रोहित कुमार, पार्वती महानंद आदि उपस्थित थे।

शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक देवेंद्र यादव ने शुरू की तिरंगा यात्रा, शहीद की मां भी साथ चली
कुसमुंडा खदान में मजदूर की तबीयत बिगड़ी, लापरवाह ठेकेदार ने अस्पताल के बजाय भेजा घर, मौत से गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा
टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
Big Breking:_ गृहमंत्री की लिस्ट पर एसपी ने कह दी बड़ी बात, जाने क्या है मामला
सीएम बघेल ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने की तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट की घोषणा
Next Article राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में… संजय राउत बोले- बागियों का होगा ‘हिसाब’, नहीं इस्तेमाल करने देंगे बालासाहेब का नाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?