ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाह रे मोहब्बत: सास को हो गया दामाद से प्यार, बेटी के लिए तय किया था रिश्ता… होने वाला दामाद बना पति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

वाह रे मोहब्बत: सास को हो गया दामाद से प्यार, बेटी के लिए तय किया था रिश्ता… होने वाला दामाद बना पति

By Om Prakash Verma
Published: June 3, 2025
Share
वाह रे मोहब्बत: सास को हो गया दामाद से प्यार, बेटी के लिए तय किया था रिश्ता… होने वाला दामाद बना पति
वाह रे मोहब्बत: सास को हो गया दामाद से प्यार, बेटी के लिए तय किया था रिश्ता… होने वाला दामाद बना पति
SHARE

शाहजहांपुर (एजेंसी)। यूपी के अलीगढ़ में होने वाले दामाद से साथ भागने वाली सास की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। अब एक और ऐसा ही मामला शाहजहांपुर जिले के देवकली से सामने आया है। यहां बेटी के लिए रिश्ता देखने गई चार बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के लड़के को दिल दे बैठी। फोन पर बातचीत करने के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के बीच शादी करने को लेकर भी सहमति बन गई।

उधर, बेटी ने भी मां की शादी को हामी भर दी। बेटी ने मां से कहा कि पहले तू शादी कर ले, बाद में मेरी शादी हो जाएगी। बेटी और लड़के के घरवालों की सहमति पर दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। तब से वह ससुराल में ही चारों बच्चों के साथ रह रही है। बच्चों में सबसे बड़ी बेटी लगभग 20 वर्ष की है और तीन बेटे भी हैं।

रिश्ता तय होने के बाद होने वाले दामाद से बात करने लगी थी महिला
बताते हैं कि बेटी का रिश्ता तय करने के बाद वह युवक से बातें करने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया। उसकी बेटी ने भी मां से कह दिया कि वह अपनी शादी कर ले, उसका विवाह बाद में हो जाएगा।

मंदिर में दोनों की शादी
बाद में दोनों पक्षों की सहमति पर चार दिन पूर्व शाहजहांपुर के एक मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला डालकर शादी रचा ली। शादी के बाद महिला दूसरे पति को साथ लाने के बजाय अकेली अपने गांव पहुंची। हालांकि, गांव में रहने वाले महिला के परिजनों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ चली गई थी महिला
मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले जितेंद्र की पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। हालांकि 16 अप्रैल को वह वापस लौट आए। महिला और होने वाले दामाद के साथ दादों थाने पहुंची। महिला ने अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। हमें कोई अलग नहीं कर सकता।

पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र समाज की बाईक रैली कल
छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : सीएम साय
AAP नेता ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटके मिली लाश, आप के ट्रेड विंग के सेक्रेटरी के साथ थे बड़े कारोबारी
Durg Breaking : प्रेमी से शादी घरवालों को नहीं था मंजूर, छात्रा ने फंदे पर लटककर दे दी जान.. पुलिस को मिला सुसाइड नोट
राहुल गांधी ने की कांग्रेसियों से अपील- राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ जन सहायता करें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL 2025 : पंजाब-आरसीबी आईपीएल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगे… जानिए किसका पलडा है भारी
Next Article यूआईडीएआई और चिप्स की मनमानी! 1346 ऑपरेटरों पर लगाया लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना, गलती बताए बिना पेनाल्टी वसूलना गलत यूआईडीएआई और चिप्स की मनमानी! 1346 ऑपरेटरों पर लगाया लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना, गलती बताए बिना पेनाल्टी वसूलना गलत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?