ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों को अब अपने मोहल्ले में ही मिलेगी जांच व इलाज की नि:शुल्क सुविधा-मंत्री सिंहदेव
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लोगों को अब अपने मोहल्ले में ही मिलेगी जांच व इलाज की नि:शुल्क सुविधा-मंत्री सिंहदेव

By Bhupendra Sahu Published October 7, 2022
Share
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने गोधानपुर में प्रदेश के पहले हमर क्लिनिक का फीता काटकर उद्धाटन किया। अम्बिकापुर के गोधानपुर में सीजीएमएससी द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है जहां हमर क्लिनिक का संचालन होगा। हमर क्लिनिक में ओपीडी के रूप में 12 प्रकार के उपचार की सुविधा व 6 प्रकार की पेथालॉजी जांच की सुविधा लोगों को नि:शुल्क मिलेगी। हमर क्लिनिक के ओपीडी में एक चिकित्सक सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ उपलब्ध रहेंगे।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्मित भवन में ओपीडी, दवा भंडार कक्ष, प्रयोगशाला और चिकित्सक निवास कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा और मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर श्री सिंहदेव ने कहा कि हमर क्लिनिक राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें अब लोगों को अपने मोहल्ले में ही नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा मिलेगी। हमर क्लिनिक में केवल ओपीडी की सुविधा रहेगी। भर्ती करने की जरूरत पडऩे पर जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में रिफर किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सामान्य बीमारी के लिए अब लोगों को बड़े अस्पताल जाकर जांच व इलाज कराना नहीं पड़ेगा। इससे लोगों को बड़े अस्पताल में जाकर घण्टों लाइन लगाने से निजात मिलेगी। हमर क्लिनिक में खून जांच की जो सुविधा है उसके अलावा भी यदि अन्य जांच की जरुरत पड़ती है तो उच्च लैब में सैम्पल भेज कर जांच रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर सूचना भेज दी जाएगी। सिंहदेव ने कहा कि हमर क्लिनिक योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में शुरू की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कराई खून जांच- स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने हमर क्लिनिक के उद्घाटन अवसर पर अपनी खून जांच कराई। उन्होंने हमर क्लिनिक के ब्लड सैंपल कलेक्शन कक्ष में जाकर अपना ब्लड सैंपल दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में हमर अस्पताल के साथ ही हमर क्लीनिक का निर्माण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को कम दूरी पर कम समय में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिले में वर्ष 2021-22 व 2022-23 में 8-8 हमर क्लिनिक स्वीकृत किए गए हैं। भवन निर्माण से लेकर दवाओं का खर्च डॉक्टर एवं स्टॉफ के वेतन सहित अन्य व्यवस्थाओं के वित्त आयोग के द्वारा राशि उपलब्ध करायी जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Bhupendra Sahu October 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सूने मकान में सेंधमारी के लिए चोरों ने अपनाया यूनिक तरीका, घर का ताला भी नहीं टूटा और पार हो गए लाखों के जेवर
Next Article . भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक धमतरी के गंगरेल रिजॉर्ट में चल रही है। CG भाजपा की गोपनीय बैठक में तीन पूर्व मंत्रियों को नहीं बुलाया, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बंद कमरे में कर रहे मंथन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?