ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ग्राम ननकट्टी में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ग्राम ननकट्टी में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और लोकार्पण

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ग्राम ननकट्टी में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और लोकार्पण
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ग्राम ननकट्टी में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और लोकार्पण
SHARE

दुर्ग। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने आज अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ननकट्टी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना कर साहू समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने गौठान में सामुदायिक भवन निर्माण, पानी टंकी एवं पाइप विस्तार, बालकृष्ण साहू के घर से श्मशान घाट तक नाली निर्माण, शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं गोदाम , स्व सहायता समूह के लिए शेड निर्माण का भूमि पूजन एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए वचनबद्ध हैं और सर्व समाज के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही है। बुनियादी सुविधाओं के साथ तेजी से आर्थिक विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ा कार्य किया है किसानों को धान बोनस के रूप में ?2500 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। वही आने वाले वर्षों में धान खरीदी की राशि ?2800 प्रति क्विंटल देने की योजना है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों में 2023 तक संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम पंचायत स्तर के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी और पेयजल सहित मूलभूत विकास कार्यों में तेजी लाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की सरकार है। लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने साहू समाज को सामाजिक भवन, श्मशान घाट में प्रतिक्षालय निर्माण, बड़े तालाब और गौठान तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की है। इसी के साथ निषाद समाज के लिए शौचालय युक्त भवन की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ननकट्टी में गौरव पथ के लिए प्रस्ताव भेजा गया है जल्द ही आदेश आ जाएगा।

इस अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, सभापति पुष्पा भुनेश्वर यादव, जनपद पंचायत सदस्य महेश्वरी हंकारा, सरपंच भुवनेश्वरी वर्मा, दुर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भुवनेश्वर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रज्जाक खान, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव लोकेश साहू, जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू, तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष प्रीतम साहू, परीक्षेत्रीय साहू संघ के अध्यक्ष केशव राम साहू, विधायक प्रतिनिधि जयंत देशमुख एवं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

हैलो, मैं कलेक्टर बोल रहा हूं, कल 20 हजार मेरे खाते में डाल देना, घंटी बजते ही सरपंचों की उडऩे लगी थी नींद
प्रभास की मदद से शरद केलकर की आदिपुरुष में एंट्री, हिंदी संस्करण में फिर गूंजेगी बाहुबली की आवाज
मुख्यमंत्री साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की  मुलाकात, निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर चर्चा
नए संसद भवन पर बवाल: उद्घाटन में शामिल होगी ये राजनीतिक पार्टियां, कहा-देश के लिए गर्व की बात, हमेशा विपक्ष के साथ नहीं
राज्य में अब तक 2.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी 77 हजार 162 किसानों ने बेचा धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छठ पर्व के लिये तालाबों की सफाई के लिए निगम प्रशासन ने झोंकी ताकत… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा छठ पर्व के लिये तालाबों की सफाई के लिए निगम प्रशासन ने झोंकी ताकत… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा
Next Article नवा रायपुर जंगल सफारी की तर्ज पर बनेगा एक और जंगल सफारी... जाने कहां और कैसी बनेगी यह जंगल सफारी नवा रायपुर जंगल सफारी की तर्ज पर बनेगा एक और जंगल सफारी… जाने कहां और कैसी बनेगी यह जंगल सफारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?