ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखीमपुर हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन, SKM ने भरी हुंकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लखीमपुर हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन, SKM ने भरी हुंकार

By @dmin
Published: October 9, 2021
Share
लखीमपुर हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन, SKM ने भरी हुंकार
लखीमपुर हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन, SKM ने भरी हुंकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लखीमपुर खीरी हिंसा प्रकरण में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ऐलान किया है कि वे दशहरे के दिन 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन करेंगे। साथ ही एसकेएम नेता योगेंद्र यादव ने आगामी 18 अक्टूबर को रेल रोको का आह्वान किया। एसकेएम की मांग है कि लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य दोषी आशीष मिश्रा और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी हो। इसके अलावा टेनी को उनके पद से बर्खास्त किया जाए।

संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर हिंसा में योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि सरकार पावरफुल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, उल्टा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. संयुक्त किसान मोर्चा (एकेएम) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। किसान मोर्चा की कॉर्डिनेशन कमेटी ने शनिवार को दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता कर किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि किसानों को गाड़ी से कुचलकर हमलावरों ने हमें आतंकित करने की कोशिश की थी, लेकिन किसान डरने वाले नहीं है।

वहीं, किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्राहान ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ सरकार ने हिंसक रुख अपनाया है। हम हिंसा का रास्ता नहीं अपनाएंगे। हम मांग करते हैं कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष को गिरफ्तार किया जाए।

इस दौरान एसकेएम नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस साजिश को शुरू किया था। योगेंद्र यादव ने ऐलान किया कि संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेगा। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में आगामी 18 अक्टूबर को देशभर में ‘रेल रोकोÓ का आह्वान किया है।

105.45 % हुई वित्तीय वर्ष 2021-22 की टैक्स की वसूली… महापौर नीरज पाल के निर्देश व आयुक्त प्रकाश सर्वे के मॉनिटरिंग से हुई लक्ष्य की प्राप्ति
लोकसभा चुनाव : घर बैठे 85 प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं ने दिया वोट… घर तक पहुंचा मतदान दल
नया रायपुर के किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण…
विधायक देवेंद्र यादव ने चखा बासी का स्वाद…
मोदी सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर- दक्ष वैद्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हमर दाऊ तो कमाल कर दिस…!, कुर्सी बचाने में रहे सफल, किसानों को साधा, पिता के बयान की गर्मी भी हुई ठंडी हमर दाऊ तो कमाल कर दिस…!, कुर्सी बचाने में रहे सफल, किसानों को साधा, पिता के बयान की गर्मी भी हुई ठंडी
Next Article आंतरिक कलह और लीडरशिप को लेकर उठते सवालों के बीच कांग्रेस ने बुलाई CWC की बैठक, संगठन चुनाव पर होगा फैसला? आंतरिक कलह और लीडरशिप को लेकर उठते सवालों के बीच कांग्रेस ने बुलाई CWC की बैठक, संगठन चुनाव पर होगा फैसला?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?