ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर

By @dmin
Published: October 11, 2021
Share
लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर
लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर
SHARE

शिवसैनिकों ने बंद किया हाईवेच भाजपा ने बताया विकास विरोधी
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में आयोजित बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सत्ताधारी गठबंधन की ओर से आयोजित बंद के चलते राज्य के कई जिलों में दुकानें बंद हैं और मुंबई एवं पुणे जैसे शहरों में लोकल बसें भी बंद हैं। हालांकि लोकल ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बंद का समर्थन मुंबई, पुणे, ठाणे और नासिक की कई ट्रेडर्स एसोसिएशन ने किया है। सोमवार को सुबह मुंबई और पुणे जैसे शहरों में कुछ बसें भी चलती दिखीं और लोग यात्रा करते नजर आए, लेकिन सत्ताधारी दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद ये बसें भी बंद हो गईं।

The Congress-Shiv Sena-NCP alliance has called for a bandh in Maharashtra today to protest the Lakhimpur Kheri violence that claimed the lives of 8 people including 4 farmers

Visuals from different areas of Aurangabad city pic.twitter.com/B0vp8Ucj2q

— ANI (@ANI) October 11, 2021

संजय राउत बोले- 100 फीसदी सफल है महाराष्ट्र बंद
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बंद को 100 फीसदी सफल बताया है। राउत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचले जाने का लोग खुद विरोध कर रहे हैं और उन्होंने बंद को समर्थन दिया है। इस बीच खबर यह भी है कि रात में मुंबई में क्चश्वस्ञ्ज की 8 बसों में तोडफ़ोड़ भी की गई थी। क्चश्वस्ञ्ज के प्रवक्ता ने कहा कि हमने हमलों के मद्देनजर सरकार से पुलिस सुरक्षा की मांग की है। भाजपा ने बंद का विरोध करते हुए कहा कि शिवसेना ने हमेशा ही विकास का विरोध किया है। भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा, ‘शिवसेना ने हमेशा विकास का विरोध किया है। उन्होंने 1980 में मिलों में हड़ताल का भी अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया था। इसके अलावा नवी मुंबई, सिंधुदुर्ग में हवाई अड्डों और तटीय मार्गों का भी विरोध किया था।

पुणे-बेंगलुरु हाईवे शिवसैनिकों ने किया जाम, कांग्रेस रखेगी मौन व्रत
भाजपा नेता ने कहा कि अब शिवसेना और उसके साथी दलों ने ऐसे वक्त में बंद का आयोजन किया है, जब राज्य में लोग कोरोना लॉकडाउन के चलते पहले से ही तनाव में हैं। बसों के अलावा राज्य के कई शहरों में ऑटो और टैक्सियों का संचालन भी प्रभावित है। कई टैक्सी यूनियंस ने बंद का समर्थन किया है। मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबिवली जैसे क्षेत्रों में सुबह से ही ऑटो और टैक्सी का संचालन प्रभावित है। यही नहीं शिवसैनिकों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे भी जाम कर दिया है। शिवसेना के अलावा कांग्रेस भी इस बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। कांग्रेस ने सुबह 11 बजे से राजभवन के बाहर मौन व्रत रखने का ऐलान किया है।

Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
रंग लाई प्रशासन की मेहनत, जेईई मुख्य परीक्षा में कांकेर के 71 छात्र सफल, जागृति ने किया टॉप
सरकार का बड़ा फैसला, अब जहरीली शराब बेचने वाले को होगी फांसी या उम्रकैद
सरकार ने सुना तीजन का दर्द : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे मिलने, पांच लाख की दी सहायता
लोकसभा चुनाव का ऐलान : छत्तीसगढ़ में तीन चरण में होंगे चुनाव, 7 मई को होगा दुर्ग में मतदान… देखें पूरा शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक कदम: प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ की शुरुआत, बोले- भारत का सामथ्र्य दुनिया से जरा भी कम नहीं
Next Article शहर की खस्ताहाल सड़कें देख बिफरे विधायक वोरा, अधिकारियों को फटकार.लगाते हुए कहा- पैचवर्क का पैबंद लगाने से काम नहीं चलेगा, तत्काल शुरू करें डामरीकरण शहर की खस्ताहाल सड़कें देख बिफरे विधायक वोरा, अधिकारियों को फटकार.लगाते हुए कहा- पैचवर्क का पैबंद लगाने से काम नहीं चलेगा, तत्काल शुरू करें डामरीकरण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?