ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखीमपुर केस: पूर्व जज की निगरानी में जांच को तैयार UP सरकार, SC ने मांगे IPS अफसरों के नाम
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लखीमपुर केस: पूर्व जज की निगरानी में जांच को तैयार UP सरकार, SC ने मांगे IPS अफसरों के नाम

By @dmin Published November 15, 2021
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी… सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी में किए फेरबदल
लखीमपुर खीरी हिंसा: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी… सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी में किए फेरबदल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखीमुर खीरी के तिकुनिया हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और दो अन्य की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जांच के लिए बने विशेष पैनल को अपग्रेड करने को कहा, क्योंकि अधिकांश अधिकारी लखीमपुर खीरी से ही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से ऐसे आईपीएस अधिकारियों के नाम मांगे हैं जिन्हें जांच के लिए बनी एसआईटी में शामिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ये आईपीएस अधिकारी उत्तर प्रदेश कैडर के हो सकते हैं लेकिन राज्य के बाशिंदे न हों। बता दें कि इससे पहले आशीष मिश्रा की बेल पर सुनवाई दो बार टल चुकी है।

बीते महीने लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान उनपर गाड़ी चला दी गई थी, जिसके बाद हिंसा हुई और कुल आठ लोगों की मौत हुई, जिसमें चार किसान थे। किसानों ने आरोप लगाया कि जिस गाड़ी ने प्रदर्शनकारियों को कुचला उसमें केंद्रीय मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा भी थे। कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्य के हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराए जाने पर हामी भर दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को रिटायर्ड जस्टिस राकेश कुमार जैन और रंजीत सिंह से जांच कराए जाने का सुझाव दिया था।

पिछली बार तीन नवंबर को सुनवाई टल गई थी। एक अधिवक्ता का निधन हो जाने के कारण अधिवक्ता संघ का शोक प्रस्ताव था। इस वजह से सुनवाई नहीं हो सकी थी और तारीख 15 नवंबर तय की गई थी। इससे पहले केस डायरी न आने पर 28 अक्तूबर को भी जमानत टल चुकी है। अदालत ने विवेचक से मामले की केस डायरी, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट, अपराधिक रिकार्ड समेत सभी दस्तावेजों के साथ सोमवार को बुलाया है। दोनों पक्ष के अधिवक्ता इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि अभियोजन की तैयारी पूरी है।

मंत्री के बेटे आशीष के मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी आई
लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा के मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी एसआईटी को मिल गई है। लैब में से तमाम डाटा रिकवर हो गया है। पुलिस जांच कमेटी रिपोर्ट का अध्ययन करने में जुटी हुई है। पुलिस जांच कमेटी को आशीष के मोबाइल में क्या डाटा मिला है, इसके बारे में अफसर बताने से बच रहे हैं। लखीमपुर हिंसा के पहले मुकदमे में पुलिस ने नौ अक्तूबर को मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा को जेल भेजा था। उस समय आशीष के पास से उनका मोबाइल बरामद किया था।

मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए त्रिवेंद्रम की लैब भेजा गया था। जिससे पता चल सके कि मोबाइल से कोई डाटा डिलीट किया गया है या नहीं। अगर डाटा डिलीट किया गया हो तो उसको रिकवर किया जा सके। करीब एक महीने बाद आशीष के मोबाइल की लैब से फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट जांच कमेटी को मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि टीम रिपोर्ट का अध्ययन करने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक अफसर यह बताने से बच रहे हैं कि आशीष के मोबाइल से उनको क्या डाटा मिला है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin November 15, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 31 # 15 november 2021
Next Article गढ़चिरौली नक्सल एनकाउंटर: पुलिस बोली- माओवादियों से की थी सरेंडर की अपील, पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी गढ़चिरौली नक्सल एनकाउंटर: पुलिस बोली- माओवादियों से की थी सरेंडर की अपील, पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?