ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोहित संभालेंगे कप्तानी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली, पहले टेस्ट में भी खेलने पर भी संशय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

रोहित संभालेंगे कप्तानी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली, पहले टेस्ट में भी खेलने पर भी संशय

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
रोहित संभालेंगे कप्तानी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली, पहले टेस्ट में भी खेलने पर भी संशय
रोहित संभालेंगे कप्तानी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली, पहले टेस्ट में भी खेलने पर भी संशय
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले 24 घंटे में किसी भी टाइम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकता है। भारतीय टीम को अपने घर में 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। व्हाइट बॉल के उपकप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भारतीय टी20 टीम की कमान संभाल सकते हैं। रोहित को साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम की कप्तानी करने का मौका मिल सकता है क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। विराट ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और इस टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त होने के बाद सोमवार को वह बतौर टी20 कप्तान आखिरी बार मैदान पर दिखे।

.@imVkohli signs off as the #TeamIndia T20I captain with a win. 🙌 🙌#T20WorldCup #INDvNAM pic.twitter.com/0YBK69rFhn

— BCCI (@BCCI) November 8, 2021

टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा टेस्ट कप्तान विराट पहले टेस्ट से आराम ले रहे हैं और वह मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट में लौटेंगे। कोहली को साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी आराम दिया जाएगा। टेस्ट टीम में मौजूदा उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी भूमिका को जारी रखेंगे जबकि केएल राहुल टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान होंगे। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जयपुर, रांची और कोलकाता में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद वो कानपुर और मुंबई में दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर गेंदबाजों को आराम दिया जा सकता है जबकि वरुण चक्रवर्ती और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाजों को टीम में शामिल किया जा सकता है। उनके अलावा श्रेयस अययर और राहुल चाहर तथा दीपक चाहर की भी टीम में वापसी हो सकती है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सिलेक्टर्स की पहली पसंद होंगे जबकि उनके रिजर्व के तौर पर रिद्धिमान साहा को टीम में चुना जा सकता है। खबरों की मानें तो बीसीसीआई अभी वनडे कप्तानी को लेकर कोई भी फैसला नहीं लेने वाली है क्योंकि टीम को अभी कोई वनडे मैच नहीं खेलने हैं।

अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भिलाई में आगाज…. राज्यपाल उईके ने थामी टेनिस की रैकेट… लगाया शॉट
बाल विवाह रोकने प्रशासन ने जारी किया नंबर, हो सकती है 2 साल की सजा
इस साल नहीं होगी आतिशबाजी, गहलोत सरकार ने लगाई पटाखों की बिक्री पर रोक
सीजीपीएससी घोटाले के आरोपियों पर EOW ने दर्ज की FIR, सीएम साय ने ट्वीट कर कही यह बातें
Breaking news : दुर्ग-भिलाई में कड़ाके की ठंड से बदला स्कूलों का समय, डीईओ ने जारी किया आदेश… जानिए परिवर्तित समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव दो विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद सोनिया गांधी ने बुलाई नेताओं की बैठक
Next Article Bhilai three police solved the mystery of blind murder: a joke was heavy भिलाई तीन पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: एक मजाक पड़ा भारी… चार दोस्तों ने मिलकर कर दी अपने ही दोस्त की हत्या

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?