ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोपवे हादसा: 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला पहाड़ी से गिरी, मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रोपवे हादसा: 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला पहाड़ी से गिरी, मौत

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
रोपवे हादसा: 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला पहाड़ी से गिरी, मौत
रोपवे हादसा: 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला पहाड़ी से गिरी, मौत
SHARE

रांची (एजेंसी)। झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे के बाद चलाया जा रहा बचाव अभियान आखिरकार खत्म हो गया है। यह अभियान पूरे 45 घंटे तक चला और सेना ने 46 जिंदगियां बचा लीं। इस हादसे में चार लोगों की मौत भी हुई। सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को 33 लोगों को बचाया गया था। वहीं आज 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आज भी एक महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।

2500 फीट की ऊंचाई पर फंस गई थीं 48 जिंदगियां
देवघर में देवघर में रविवार को रामनवमी की पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से यहां सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। इस दौरान रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, जो ऊपर की ओर जा रही ट्राली से टकरा गई। इस दौरान कई ट्रालियां ऊपर ही फंस गईं, जिसमें 48 लोग सवार थे। रविवार शाम चार बजे हादसा हुआ। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था।

हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश
देवघर रोपवे हादसे को झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में जांच के भी आदेश जारी किए हैं। 26 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होगी। इससे पहले राज्य सरकार को विस्तृत जांच रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करनी होगी।

वायु सेना की ली गई मदद
हादसे के बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन 2500 फीट की ऊंचाई पर बचाव अभियान चलाना काफी मुश्किल काम था। इसके बाद सेना को बुलाया गया, लेकिन जरूरत के अनुसार बाद में वायु सेना की मदद ली गई। वायु सेना ने इस अभियान में अपने दो हेलीकॉप्टरों को लगाया था।

भूखे-प्यासे रहे लोग
काफी ऊंचाई होने के कारण ऊपर फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाना बहुत मुश्किल काम था। इस कारण ड्रोन की मदद से उन तक खाना-पानी पहुंचाया गया। हालांकि, रात में इसमें भी समस्या आई। इस कारण कई लोगों को रात के समय में भूखे-प्यासे ऊपर ही रहना पड़ा।

चार लोगों की हुई मौत
इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सोमवार दोपहर एक मौत की पुष्टि की गई थी। इसके बाद शाम को एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर से नीचे गिर गया। हाथ फिसल जाने के कारण यह हादसा हुआ। मंगलवार को एक महिला और पहाड़ी से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।

30 लाख की लागत से बने 3 डोम शेड का मेयर ने किया लोकार्पण: सांस्कृतिक,धर्मिक और सामाजिक आयोजन में मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा तोहफा: सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती में अनुसूचित जनजाति के पुरूष अभ्यर्थियों को ऊंचाई एवं सीना माप में दी छूट
अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग, कान को चीरते निकली गोली… पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं
कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अब सशक्त बनेंगे देश के करोड़ों किसान
सौगात: विधायक की पहल से सेक्टर 10 में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, वार्ड वासियों के साथ किया भूमि पूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भीषण विस्फोट: पटाखा कारखाने में आग, 2 की मौत, 25 जख्मी भीषण विस्फोट: पटाखा कारखाने में आग, 2 की मौत, 25 जख्मी
Next Article महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, पीडीपी के तीन नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, लगाया यह आरोप पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को किया गया नजरबंद, जानें क्या मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?