ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रितेश को सीएम का बिगड़ैल बेटा समझती थीं जेनेलिया, फिर ऐसे दे बैठीं दिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रितेश को सीएम का बिगड़ैल बेटा समझती थीं जेनेलिया, फिर ऐसे दे बैठीं दिल

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड से साउथ तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख 5 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस ने ‘जान तू या जाने ना, ‘तेरे नाल लव हो गया मुझे तेरी कसम जैसी फिल्मों के अलावा साउथ में भी सचेइन, बोम्मारिल्लू आदि कई फिल्मों में काम किया ही। एक्ट्रेस शादी के बाद से भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने पति अभिनेता रितेश देशमुख संग अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो चलिए जेनेलिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी और रितेश की लव स्टोरी, कि कैसे हुई दोनों की मुलाकात और फिर शादी।

Contents
  • पहली बार में ऐसा था जेनेलिया का रवैया
  • रितेश को घमंडी समझती थीं जेनेलिया

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। हालांकि पहली मुलाकात में जेनेलिया रितेश को बिलकुल भी पसंद नहीं करती थीं। हालांकि धीरे-धीरे काम के दौरान दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझने लगे। बता दें कि रितेश और जेनेलिया पहली मुलाकात अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के सिलसिलें में हुई थी।

पहली बार में ऐसा था जेनेलिया का रवैया

जेनेलिया और रितेश की मुलाकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी, वहीं रितेश को पहले ही बता दिया गया था कि उनकी हीरोइन उनका इंतजार कर रही होगी लेकिन जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जेनिलिया का रवैया देखकर हैरान रह गए। यहां तक कि रितेश ने ही जेनेलिया से हाथ मिलाया था।

रितेश को घमंडी समझती थीं जेनेलिया

रितोश देशमुख एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। इस बात की जानकारी जेनेलिया को भी थी कि यह हीरो मुख्यमंत्री का बेटा है। उन्होंने सोचा कि जरूर इसमें बहुत घमंड होगा। इसलिए जेनेलिया ने रितेश से सही से बात नहीं की। जेनेलिया और रितेश की पहली मुलाकात सही नहीं रही थी लेकिन जब फिल्म ‘तुझे तेरी कसम की शूटिंग शुरू हुई, तो दोनों ने धीरे-धीरे एक दूसरे को जाना। तब जेनेलिया को अहसास हुआ कि रितेश वाकई दिल के अच्छे इंसान हैं। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती आगे बढ़ी। हालांकि उस वक्त जेनेलिया की उम्र महज 16 साल थी जबकि रितेश भी उस समय 24 साल के थे। हालांकि काम के दौरान ही दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। वे खूब बातें किया करते थे और उन्हें अहसास भी नहीं हुआ कि कब एक दूसरे के लिए दिल में जगह बन गई।

शूट खत्म होने के बाद दोनों ही अपने घर वापस आ गए, लेकिन रितेश जल्दी ही जेनेलिया को मिस करने लगे। वहीं जेनेलिया भी रितेश को पसंद करने लगीं थीं। इस तरह से पहली फिल्म से ही दोनों का रिश्ता शुरू हो गया था। हालांकि इस बात को दोनों ने कभी जग जाहिर नहीं होने दिया। बाद में उन्होंने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया।

साल 2012 में जेनेलिया और रितेश ने शादी कर ली और उम्र भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। नवंबर 2014 में कपल ने पहली बार माता-पिता बने। जेनेलिया ने एक प्यारा से बेटे को जन्म दिया। फिलहाल दोनों के दो बच्चे हैं और कपल अपनी शादी-शुदा जिंदगी एंजॉय कर रहा है।

CG Crime : अंबिकापुर में प्रैग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या, ड़ेढ़ माह पहले की थी शादी… पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
छत्तीसगढ़ी फिल्मों में मौका मिले, तो जरूर करूंगी : श्रुति बघेल
CG Big News: शहादत को सलाम: सीएम बघेल ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह को कंधा देकर दी अंतिम विदाई
भारत पर हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, ISI ने दो देशों के आतंकियों को सौंपा सुसाइड मिशन!
बिरनपुर हिंसा के बाद मकान में आगजनी, बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बार-बार की बहस से नाराज युवक ने अपने पिता की टंगिया मारकर की हत्या….
Next Article नव्या नवेली नंदा ने साझा की अपनी पुरानी तस्वीर, क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?