ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल गांधी का 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास, मुख्य सचिव ने साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राहुल गांधी का 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास, मुख्य सचिव ने साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

By @dmin
Published: January 31, 2022
Share
राहुल गांधी का 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास, मुख्य सचिव ने साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास, मुख्य सचिव ने साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
SHARE

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना का करेंगे शुभारंभ
गांधी सेवा ग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशीला रखेंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल, विभागीय प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही विकास प्रदर्शनी सहित विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में आवागमन के साथ ही बिजली, पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे और योजना के तहत पंजीकृत 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में योजना की प्रथम किस्त की राशि का उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत भूमिहीन कृषक मजदूरों को साल में तीन किश्तों में 6 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद श्री राहुल गांधी राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर सांसद राहुल गांधी और वर्धा की तर्ज पर नया रायपुर में बनने वाले गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति का भी भूमिपूजन करेंगे।

स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्नबलगन पी., नगरीय प्रशासन एवं वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंग्गई डी., आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा, गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

श्रमिक दिवस: आईपीएस दीपांशु काबरा ने ‘बोरे बासी’ का आनंद लिया, ट्विट कर दी जानकारी
रिसाली निगम के नए परिसिमन के आधार पर 18 वार्डों की नामावली तैयार… जल्द किया जाएगा सूची का प्रकाशन
दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी निःशुल्क नेत्र जांच सेवा, डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल नेत्र जांच वैन को दिखाई हरी झंडी
CG Crime : बलरामपुर में विधवा महिला की हत्या, शराब के नशे में हैवान बने युवक, कुल्हाड़ी से किया वार
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article War with Corona: 1.87 crore vaccines have been administered so far in the state प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 72 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे
Next Article 49 पदों के लिए लोक सेवा आयोग ने जारी की चयन सूची, प्राचार्य वर्ग-1 एवं प्राचार्य वर्ग-2 की सूची जारी शिक्षा विभाग ने शिक्षक के वायरल ऑडियों को लिया गंभीरता से, शिक्षक नंद कुमार साहू निलंबित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?