ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की
राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की
SHARE

राहुल की स्पीच थैरेपी कराई जाएगी
राहुल के पिता रामकुमार ने मुख्यमंत्री और पूरी रेस्क्यू टीम के प्रति जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के पिहरीद गांव में बोरवेल में सकुशल निकाले गए बालक राहुल साहू के आज इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सबकी दुआओं और मेहनत से राहुल स्वस्थ होकर आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को 104 घंटे के लगातार मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया, इसके बाद उनकी जो मेडिकल समस्याएं थी, उनका डॉक्टरों ने तत्परता से और गंभीरता से इलाज किया और आज राहुल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हैै, इससे ज्यादा संतोष की बात दूसरी नहीं हो सकती। सीएम बघेल ने कहा कि राहुल की स्पीच थैरेपी कराई जाएगी, जिससे वे बोल सकें।

राहुल के पिता रामकुमार साहू ने अस्पताल से स्वस्थ होकर राहुल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सहित पूरी रेस्क्यू टीम को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल को बचाने के लिये जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., सेना सहित अन्य सभी टीम ने बहुत मेहनत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी भी लगातार उनसे बात कर राहुल को सकुशल निकालने और हरसंभव मदद की बात कहते रहे हैं। आज मुख्यमंत्री बघेल के ही कारण राहुल बोरवेल से बाहर निकला और उनके ही निर्देश पर राहुल का बहुत बढिय़ा इलाज हो पाया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर और अन्य सभी को धन्यवाद देता हूं। अपोलो अस्पताल से राहुल के डिस्चार्ज होने के समय जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
वैशाली नगर विधायक रिकेश ने पाटन में दबाया बटन, 43 हजार किसानों के खाते में पहुंचे 198 करोड़
Big Breaking: पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की मौत, Video वायरल होते ही भड़की हिंसा, सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट सेवा किया बंद
सुको की रोक के बावजूद एमसीडी की कार्रवाई जारी, निगम ने कहा- अभी तक नहीं मिला आदेश, उधर ओवैसी की धमकी
दुर्ग से दरभंगा तक सबको श्रमिकों की चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साउथ के कंधों पर टिका बॉलीवुड का भविष्य! ये एक्टर्स भी लीड और कैमियो में आयेंगे नजर…
Next Article बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों के बीच दिखे रणवीर सिंह, जंगल में दीपिका के लिए किया ये काम…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?