ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साउथ के कंधों पर टिका बॉलीवुड का भविष्य! ये एक्टर्स भी लीड और कैमियो में आयेंगे नजर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

साउथ के कंधों पर टिका बॉलीवुड का भविष्य! ये एक्टर्स भी लीड और कैमियो में आयेंगे नजर…

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
SHARE

साउथ हो या बॉलीवुड इन दिनों फिल्मों में कैमियो रोल का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ में भी कई ऐसे सितारें हैं, जिनकी स्टार पावर किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी है। यानि कि अगर फिल्म में किसी बड़े सितारे का छोटा सा रोल रखा जाता है तो दर्शक सिर्फ उन्हें ही देखने के लिए खिंचे चले आते हैं। और अगर बॉलीवुड की फिल्म में साउथ के बड़े अभिनेताओं का कैमियो रोल हो, फिर तो क्या ही कहने। ऐसे में हिंदी के साथ-साथ साउथ के दर्शक भी सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इन दिनों भी हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में साउथ के एक्टर्स के कैमियो रोल की खबरें आ रही हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से ज्यादातर फिल्में पर्दे पर फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में किसी पिक्चर में साउथ के अभिनेता का कैमियो रोल बॉलीवुड को फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि आगे क्या होता है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल हम आपको साउथ के उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

राम चरण:- राम चरण तेजा साउथ के सुपरस्टार हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर में उन्होंने खूब धमाल मचाया है। दक्षिण में रिलीज हुई उनकी फिल्म आचार्य भी हिट रही है। इसमें वह अपने पिता चिरंजीवी के साथ नजर आए थे। अब राम चरण सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

थलापति विजय और नयनतारा:- शाहरुख खान की फिल्म जवान का पोस्टर कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में बादशाह खान का पट्टी बांधे अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। शाहरुख खान की फिल्म में नयनतारा अभिनेता के अपोजिट लीड रोल में हैं। खबर है कि सुपरस्टार थलापति विजय भी जवान में कैमियो रोल में करते नजर आने वाले हैं।

सूर्या शिवकुमार:- सूर्या को फिल्म जय भीम में उनकी एक्टिंग के लिए बहुत सराहना मिली थी। अब वह बहुत जल्द अक्षय कुमार की फिल्म म में नजर आने वाले हैं। दरअसल साउथ की फिल्म सोरारई पोटरू में सूर्या लीड रोल में थे। अब सोरारई पोटरू का हिंदी रीमेक बन रहा है, जिसमें अभिनेता सूर्या भी होंगे।

रश्मिका मंदाना:- रश्मिका के पास इन दिनों बॉलीवुड की तीन फिल्में हैं। रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू में हैं। इसके अलावा वह विकास बहल की गुडबाय में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ नजर आने वाली हैं। रश्मिका के पास तीसरी फिल्म एनिमल है, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

नागा चैतन्य:-नागा चैतन्य इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों से उनके साउथ की अभिनेत्री के साथ अफेयर की चर्चाएं हो रही हैं। नागा चैतन्य आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में कैमियो रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए खुद आमिर खान ने उन्हें अप्रोच किया था।

एनईईटी, जेईई परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस…. भारी बारिश में थाली बजाकर भीगते हुए किया प्रदर्शन
आईआईटी बॉम्बे ने किया ऑक्सीजन संकट का सरल और त्वरित समाधान…. नाइट्रोजन जनरेटर को ऑक्सीजन जनरेटर में बदल कर ऑक्सीजन की कमी को हल करने का सुझाया रास्ता
विश्व बंधुत्व दिवस: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का हुआ सफल आयोजन
जेईई मेन्स के एग्जाम नकल के लिए चप्पल काटकर मोबाइल छिपाई, वॉशरूम से लौटते पकड़ाया छात्र
उत्कृष्ट संस्कृति के उच्च आदर्श हैं प्रभु श्रीराम, उनके आदर्शों पर चल रही भूपेश सरकार : रत्नावली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थॉर लव एंड थंडर: क्रिस हेम्सवर्थ ने फिल्म में अजय देवगन का स्टंट किया कॉपी! फैंस ने ऐसे उड़ाया मजाक…
Next Article राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?