ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहत: पेट्रोल पांच रुपये तो डीजल तीन रुपये हुआ सस्ता, सरकार ने कैबिनेट की बैठक में घटाया वैट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

राहत: पेट्रोल पांच रुपये तो डीजल तीन रुपये हुआ सस्ता, सरकार ने कैबिनेट की बैठक में घटाया वैट

By @dmin
Published: July 14, 2022
Share
राहत: पेट्रोल पांच रुपये तो डीजल तीन रुपये हुआ सस्ता, सरकार ने कैबिनेट की बैठक में घटाया वैट
राहत: पेट्रोल पांच रुपये तो डीजल तीन रुपये हुआ सस्ता, सरकार ने कैबिनेट की बैठक में घटाया वैट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये जबकि डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट में पेट्रोल और डीजल को सस्ता करने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से आम लोगों को फायदा होगा।

आपको बता दें कि प्रदेश में एकनाथ शिंदे की नई सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल के भाव करने इरादा जाहिर कर दिया था। अब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी है।

गौरतलब है कि केंद्र ने करीब डेढ़ महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटायी थी। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल से क्रमश: 8 रुपये और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटा दिया था। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को घटाने का फैसला किया था।

आपको बता दें कि फिलहाल गुरुवार (14 जुलाई) मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये/लीटर हैं। लेकिन अब यह कम होकर 106.35 रुपये/लीटर हो जाएंगे। इसी तरह डीजल जो कि अभी मुंबई में 97.28 रुपये/लीटर है। अब से यह 94.28 रुपये/लीटर की रेट से मिलेगा।

महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें गुरुवार की मध्यरात्रि से लागू होंगी। कैबिनेट के इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर छह हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘मंत्रालयÓ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार के इस फैसले से पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान आम जनता को राहत मिलेगी।

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यह फैसला शिवसेना-भाजपा सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का हिस्सा है। सरकार के इस फैसले से खजाने पर 6,000 करोड़ रुपये का जो भार पड़ेगा उससे सरकार विकास के कार्यों पर कोई असर नहीं होगा।

इमरजेंसी में आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं को पेंशन फिर बहाल
शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस सरकार की 2018 में लाई गई उस स्कीम को फिर बहाल कर दिया, जिसके तहत 1975 में इमरजेंसी के दौरान आंदोलन करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पेंशन दी जानी थी। दरअसल, उद्धव ठाकरे ने सीएम बनने के ठीक बाद इस स्कीम को रद्द कर दिया था।

कार्यकर्ताओं को इस योजना के तहत 1975 से 1977 के दौरान चली इमरजेंसी में जेल में बिताई गई अवधि के आधार पर पांच हजार से दस हजार रुपये के बीच पेंशन मिलनी थी। यानी इमरजेंसी के दौरान अगर कोई व्यक्ति सिर्फ जेल भी गया होता तो उसे पांच हजार रुपये की पेंशन मिलती और तीन महीने या इससे ज्यादा जेल जाने वालों के लिए 10 हजार रुपये पेंशन का प्रावधान किया गया।

दिल्ली में मंद होने लगी कोरोना की दूसरी लहर, पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से नीचे
लॉकडाउन ने 83 फीसदी कम किया खतरा, नवंबर में चरम पर पहुंचेगा कोरोना संक्रमण
शैक्षिक गुणवत्ता के साथ व्यक्तित्व विकास की दिशा में आयोग करे विशेष प्रयास: राज्यपाल
कोरोना को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू की अपील…. लोगों के बीच सकारात्मक बातें रखें…. निगेटिव बातों को रखें दूर
Breaking New : रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त… सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शायद ही कोई महिला होगी, जिसने दिल्ली में छेडख़ानी का सामना नहीं किया हो: सान्या
Next Article दलेर मेहंदी की नहीं हो पाई बल्ले-बल्ले, 18 साल पुराने केस में मिली 2 साल की सजा दलेर मेहंदी की नहीं हो पाई बल्ले-बल्ले, 18 साल पुराने केस में मिली 2 साल की सजा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?