ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ​​​​​​​राज्य में 50 नवीन एकलव्य विद्यालयों के भवन निर्माण की मंजूरी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

​​​​​​​राज्य में 50 नवीन एकलव्य विद्यालयों के भवन निर्माण की मंजूरी…

By @dmin
Published: September 7, 2022
Share
SHARE

रायपुर । राज्य में 50 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 11 भवनों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। 12 स्कूलों के भवन निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम के तहत भूमि आबंटन प्रक्रियाधीन है, जबकि शेष 27 स्कूलों के भवन की निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भारत सरकार राष्ट्रीय आदिवासी शिक्षा समिति के समक्ष प्रक्रियाधीन है। यह जानकारी आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित आवासीय एवं आश्रम संस्थान संचालक मंडल की बैठक में दी गई।

मंत्री डॉ. टेकाम ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 16 आदिवासी विकासखण्डों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापना के लिए विकासखण्ड की कुल साक्षरता एवं अनुसूचित जनजाति साक्षरता दर की जानकारी के साथ पुनः प्रस्ताव भारत सरकार जनजातीय मंत्रालय को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक भवनों में संचालित हो रहे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में पर्याप्त स्थान के लिए पोटाकेबिन प्री-कास्ट स्ट्रक्चर बनाने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जाए।

बैठक में बताया गया कि शिक्षण सत्र 2022-23 में प्रदेश में संचालित 73 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 41 स्कूलों की सीबीएसई संबद्धतापूर्ण कर ली गई है, 39 स्कूलों की संबद्धता प्रक्रियाधीन है। इन संचालित स्कूलों में शिक्षण सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 4380 सीट के लिए 27,397 आवेदन प्राप्त हुए और 25,025 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। सीबीएसई पाठ्यक्रम से अध्यापन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शिक्षण सत्र 2022-23 से प्रदेश में संचालित सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेशित विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कराया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में सीजी बोर्ड में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.60 प्रतिशत रहा है। सीबीएसई वर्ष 2021-22 में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 93.32 और कक्षा 12वीं का 45.47 प्रतिशत रहा। वर्ष 2021-22 में एकलव्य विद्यालयों से जेईई मेन्स में शामिल 116 विद्यार्थियों में से 69 ने क्वालीफाईड किया और 47 विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हुए।
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव

बैठक में जानकारी दी गई कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवंबर को आंध्रप्रदेश में और राष्ट्रीय सांस्कृति उत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कर्नाटक में होना प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थी इन प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम ने अधिकारियों को इन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों को पूरी तैयारी के साथ भेजने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी सहित संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

भारतीय मूल के अमेरिका निवासी सत्या नडेला बने माइक्रोसॉफ्ट के चैयरमैन… पहले थे कंपनी के सीईओ
खेल के साथ टूरिज्म का आनंद, खिलाड़ियों ने देखी सिरपुर की सुंदरता… बारनवापारा का भी किया भ्रमण
B tec की पढ़ाई और बाइक चोरी को बनाया प्रोफेशन, रायपुर पुलिस की पकड़ में आया इंजीनियर चोर
Durg News: जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित बच्ची का जिला चिकित्सालय दुर्ग में हुआ सफल ऑपरेशन
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित हुईं प्रतिभाएं, बीएसपी स्कूल में सराही गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मजबूत पीढ़ी के लिए बालिकाओं को भी समझाएं पोषण का महत्व: अनिला भेंडिय़ा
Next Article कोर्ट का सीबीआई से सवाल- मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े केस में अपने 3 पूर्व प्रमुखों से क्यों नहीं की पूछताछ? कोयला तस्करी मामले में कानून मंत्री के घर सीबीआई का छापा, चार अन्य ठिकानों पर भी पहुंची जांच एजेंसी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?