ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, जानिए रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, जानिए रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह

By Om Prakash Verma
Published: June 2, 2025
Share
राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, जानिए रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह
राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, जानिए रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जुलाई में बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष बन सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। दरअसल, बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। 65 वर्षीय शुक्ला को तीन महीनों के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका मिल सकती है। सूत्रों ने बताया कि सितंबर में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान राजीव शुक्ला 66 वर्ष के हो जाएंगे। तब वह बोर्ड के पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े हो सकते हैं। नियमानुसार बीसीसीआई अध्यक्ष की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

रोजर बिन्नी को अक्तूबर 2022 में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली थी। गांगुली ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। तब बिन्नी शीर्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।

बिन्नी के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद भारत ने दो सीमित ओवर प्रारूप के आईसीसी टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम किया था। बिन्नी के अध्यक्ष रहते ऐतिहासिक महिला प्रीमियर लीग (WPL) की भी शुरुआत हुई। उनके अध्यक्ष रहते ही घरेलू क्रिकेट को बेहतर प्रोत्साहन मिला। खिलाडिय़ों के वेतन में वृद्धि हुई और टीम इंडिया के सीनियर खिलाडिय़ों को घरेलू टूर्नामेंटों में खिलवाने के लिए उचित और सख्त कदम उठाए गए।

1983 विश्व कप विजेता टीम के मुख्य खिलाड़ी रहे ऑलराउंडर बिन्नी ने 27 टेस्ट मैचों और 72 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टेस्ट मैचों में 47 विकेट लिए और पांच अर्धशतकों की मदद से 830 रन बनाए। 72 वनडे मैचों में उन्होंने 77 विकेट लिए और एक अर्धशतक की मदद से 629 रन बनाए। भारत को पहला वनडे विश्व कप (1983) जिताने में उनका अहम योगदान था। 1983 विश्व कप में 18 विकेट लेकर वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। बिन्नी इससे पहले बीसीसीआई चयन समिति के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।

बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगी बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री  गडकरी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में 1 जून से कैशलेस व्यवस्था, मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों के लिए 5122 करोड़ की अनुदान मांगे पारित
काम पर लौटे पटवारी, हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे… बताया जनहित में लिया निर्णय
कोरोना से राहत जारी: बीते 24 घंटे में केवल 15 हजार मामले, 226 लोगों की मौत, 22 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ
दुर्ग में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, दरिंदों की क्रूरता ऐसी एक ने बाल पकड़ा दूसरा बनाता रहा दुष्कर्म का वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Firing in Bhilai : तलवार व पिस्टल लेकर पहुंचे बदमाश, हवाई फायर कर भागे… मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
Next Article ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की वनडे से संन्यास की घोषणा, खेलते रहेंगे टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की वनडे से संन्यास की घोषणा, खेलते रहेंगे टी-20 मैच

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?