ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राखी बनाने के लिए जेलों में दिया जाएगा प्रशिक्षण, जनदर्शन पहुंचा जमीन के सीमांकन का आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राखी बनाने के लिए जेलों में दिया जाएगा प्रशिक्षण, जनदर्शन पहुंचा जमीन के सीमांकन का आवेदन

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
नेशनल पुशपुल चौपिंयनशिप में गोल्ड मेडल लाकर राज्य का नाम बढ़ाने वाले उद्भव को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
नेशनल पुशपुल चौपिंयनशिप में गोल्ड मेडल लाकर राज्य का नाम बढ़ाने वाले उद्भव को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
SHARE

दुर्ग/हर कोई सामान अवसर और सम्मान की चाह रखता है। परंतु हमारा समाज कई बार विभिन्न वर्गों को नजर अंदाज करता है। समाज में सभी लोगों को सर उठाकर जीने का मौका मिले इसलिए छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था कलेक्टर के समक्ष् जेल में रह रही महिला कैदियों के प्रशिक्षण के लिए अपना आवेदन लेकर पहुंची थी। आने वाले अगस्त माह में राखी का त्योहार है। जिसमें संस्था चाहती है कि वह महिला कैदियों को राखी बनाने का प्रशिक्षण दे और उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा प्रशस्त करे। विगत कई वर्षों से संस्था महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और स्वरोजगार मुहैया कराने की दिशा में कार्य कर रही है। अभी तक संस्था द्वारा लगभग 2500 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पांव में खड़ा किया गया है। संस्था की खासियत रही है कि वह महिलाओं को रोजमर्रा की आवश्यकताओं में काम आने वाले उत्पाद पर प्रशिक्षण देती है। संस्था के आवेदन पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने संज्ञान लेते हुए एस.पी. श्री वैभव पल्लव से इस विषय पर चर्चा की और यथा संभव सहयोग का अश्वासन संस्था को दिया।

अपने ही जमीन के सीमांकन के लिए आवेदक को जनदर्शन पहुंचना पड़ा। आवेदक ने बताया कि चंदखुरी दुर्ग में पैतृक संपत्ति के रूप में उसके पास कृषि भूमि है। जिसके सीमांकन के लिए वह कई बार आवेदन लगा चुका है परंतु असफल रहा है। इसलिए कलेक्टर से उसका निवेदन था कि उसके आवेदन पत्र पर सहानुभुति पूर्वक विचार किया जाए और सीमांकन के अग्रिम कार्यवाही के लिए सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया जाए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदक के साथ-साथ अन्य सीमांकन पर भी संबंधित अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम आर.टी.आई के तहत् सभी वांछित दस्तावेजों के साथ प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने पर भी आवेदक की बेटी शिक्षा के अधिकार से वंचित है, ऐसा आवेदक का कथन है। आवेदक ने बताया कि प्रवेश के लिए मांगी गई सभी जानकारी उसने मुहैया कराई गई है। आवेदक के पति ड्राईवर हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी बेटियों का भविष्य निर्माण सही दिशा में हो सके इसलिए वो चाहती हैं कि उनकी बेटियों का आर.टी.आई. के तहत् खालसा पब्लिक स्कूल में प्रवेश मिले। कलेक्टर वस्तु स्थिति का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया।

खपरी कुठेलाभाठा मार्ग का चौड़ीकरण व निर्माण कार्य लगभग 01 वर्ष से चल रहा है। जहां पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य भी कराया जाना था, परंतु ठेकेदार के द्वारा नाली निर्माण कार्य के लिए लगातार अनदेखी की जा रही है। नाली निर्माण न होने की स्थिति में गांव के घरों के गंदे पानी का निष्कासन उचित तरीके से नहीं हो पाएगा। यदि गंदा पानी सड़कों पर फैलेगा तो हैजा व पानी जनित रोग होने की आशंका हमेशा बनी रहेगी इसलिए आवेदक ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही टेंडर के अनुसार ग्राम कुठेलाभाठा में नाली का निर्माण कराया जाए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।

जनदर्शन में दिव्यांग आवेदक ने भी अपनी समस्या कलेक्टर के समक्ष् रखी जिसमें उसने बताया कि वह नगर निगम दुर्ग का दिव्यांग पेंशन धारी है। जिसके लिए आवेदक ने दुर्ग नगर निगम में सूचना भी दी थी। परंतु उसकी समस्या का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए आयुक्त नगर निगम दुर्ग को आवेदन प्रेषित किया। आज कलेक्टर जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त हुए।

चिकन से कोरोना: सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबरों से परेशान पोल्ट्री व्यवसायियों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
वार्षिक बैठक को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक
सक्ती राजपरिवार का विवाद: 31 साल बाद नेपाल से लौटीं रानी, बोलीं- राजा की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे नौकर
Bhilai Breaking : महादेव बुक की बड़ी ब्रांच पर पहुंची पुलिस, बालाघाट से पकड़ाए 7 सटोरिए… 3 लैपटॉप व 11 मोबाइल जब्त
दुर्ग कोर्ट में बने डिजिटलाईजेशन सेंटर, लॉयर्स हॉल एवं नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा कटेकल्याण, भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सुनी बदलते कटेकल्याण के नवाचारों की कहानी भेेंट मुलाकात: जनकपुर को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, कोरिया में सीएम बघेल की महत्वपूर्ण घोषणाएं
Next Article मुकेश ने निदेशक पद से इस्तीफा दिया, आकाश अंबानी बने रिलांयस जियो के चेयरमैन मुकेश ने निदेशक पद से इस्तीफा दिया, आकाश अंबानी बने रिलांयस जियो के चेयरमैन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?