ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रतालू के सेवन से होने वाले 5 प्रमुख फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रतालू के सेवन से होने वाले 5 प्रमुख फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल

By Sonu Sahu Published January 17, 2023
Share
SHARE

लोग अक्सर रतालू को शकरकंद समझ लेते हैं, लेकिन यह शकरकंद की तुलना में कम मीठे और ज्यादा स्टार्च वाले होते हैं। इसके अंदर का हिस्सा सफेद, पीला, बैंगनी या नारंगी होता है। पीले, नारंगी और बैंगनी रंग के रतालू में एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, वहीं सफेद रतालू में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इन सबके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आइए आज हम आपको रतालू से होने वाले पांच फायदे बताते हैं।

Contents
दिमाग के स्वास्थ्य को बढ़ाएकैंसर के इलाज में फायदेमंदश्वसन प्रणाली को बनाए रखने में कारगरकोलेस्ट्रॉल को रखें कंट्रोलत्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाए

दिमाग के स्वास्थ्य को बढ़ाए

रतालू का सेवन करने से आपके दिमाग के स्वास्थ्य को मदद मिल सकती है। इसमें डायोसजेनिन नामक एक रसायन होता है जो न्यूरॉन के विकास को बढ़ाने और दिमाग के कामों में सुधार करने के लिए है। इसके अलावा यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होता है जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मददगार होता है। आप चाहें तो रतालू को उबाल कर या फिर इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

कैंसर के इलाज में फायदेमंद

रतालू में कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं जो कैंसर को रोकने में मददगार होता है और यह कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकता है। इसमें फिनोल, फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद हैं। इन एंटीऑक्सिडेंट्स में कैंसर से लडऩे वाले प्रभाव होते हैं। वहीं रतालू में मौजूद विटामिन ए फेफड़े और मुंह के कैंसर से लडऩे में सहायक है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है।

श्वसन प्रणाली को बनाए रखने में कारगर

रतालू में कई पोषक तत्व मौजूद हैं। करीब 100 ग्राम रतालू में 118 कैलोरी, 0.2 ग्राम वसा, 816 मिलीग्राम पोटैशियम, 28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4 ग्राम फाइबर, 1.5 ग्राम प्रोटीन, 28 प्रतिशत विटामिन सी और 15 प्रतिशत विटामिन बी, 5 प्रतिशत मैगनीशियम आदि पाए जाते हैं। इस वजह से इसके सेवन से श्वसन प्रणाली बढिय़ा काम करती है और आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। यह फेफड़ों की समस्या से भी राहत दिलाता है।

कोलेस्ट्रॉल को रखें कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढऩे पर रतालू का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को बढऩे से रोकता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इससे आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। यह आपके मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है।

त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाए

रतालू के सेवन से शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं जिससे त्वचा रोग दूर होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर में कोलेजन निर्माण को बढ़ावा देते हैं। यह एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा की कोमलता बनाए रखने में मदद करता है। बता दें कि उम्र बढऩे के साथ-साथ शरीर का कोलेजन उत्पादन कम होने लगता है, इसलिए कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में इसका सेवन जरूरी है।

You Might Also Like

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

Sonu Sahu January 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने किया पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण सीएम बघेल ने किया पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
Next Article मुहावरों के असल मायने ? काला अक्षर इंसान बराबर….. मुहावरों के असल मायने ? काला अक्षर इंसान बराबर…..

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?