ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रणबीर की ब्रह्मास्त्र हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रणबीर की ब्रह्मास्त्र हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी

By Sonu Sahu
Published: December 7, 2022
Share
SHARE

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज को महीनों बीत चुके हैं, लेकिन रिलीज के बाद भी यह लगातार सुर्खियों में है। सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड बना चुकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने अब डिजिटल रिलीज की दुनिया में भी एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। इस खबर से बेशक फिल्म के प्रशंसकों का दिल गदगद हो उठेगा।

एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी फिल्म ब्रह्मास्त्र 4 नवंबर को हॉटस्टार पर आई थी। ओटीटी पर आने के बाद यह प्रशंसकों को आकर्षित करती रही। ब्रह्मास्त्र भारत में हॉटस्टार पर पहले 10 दिनों में स्ट्रीम किए गए घंटों के आधार पर अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। दर्शकों पर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब दीवानगी दिखी, क्योंकि वे खासतौर पर हॉटस्टार पर अपनी पसंद की भाषा में इस फिल्म को देख पाए।

इससे पहले यामी गौतम की फिल्म अ थर्सडे हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी गई थी, वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर यह रिकॉर्ड फिल्म गहराइयां ने बनाया था। शर्मा जी नमकीन, दसवीं, जलसा, लूप लपेटा जैसी फिल्मों को भी इस साल ओटीटी पर खूब देखा गया।

निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा, मैं हॉटस्टार पर ब्रह्मास्त्र के डिजिटल प्रीमियर की प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हूं। इसके लिए पूरी टीम ने जो कोशिश की है, वो खूब रंग लाई। मैं सभी प्रशंसकों को फिल्म को प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। रणबीर ने कहा, मैं ब्रह्मास्त्र को हॉटस्टार पर मिली प्रतिक्रिया से खुश हूं। यह उन सभी के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट था और अयान मुखर्जी के लिए भी, जिन्होंने इस पर एक दशक तक काम किया।

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी हैं। यह फिल्म कुछ मायावी अस्त्रों की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देती है। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 431 करोड़ रुपये की कमाई की। फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।

रणबीर को ब्रह्मास्त्र 2 में देखा जाएगा। वह फिल्म एनिमल में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें उनका एक ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। रणबीर निर्देशक लव रंजन की एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी बनी है। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी दिखाई गई है।

अलीगढ़ शराब कांड: 85 मौतों से मचे हाहाकार से टूटने लगी सत्ता की नींद, सामने आ रही मिलीभगत
कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए किया काम, जीता जनता का भरोसा – ताम्रध्वज साहू
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत संभाला पद, सीएम साय ने कहा- प्रदेश में हस्तशिल्प की अपार संभावना
भाजपा की संभावित सूची के बाद गुंडरदेही में वीरेन्द्र साहू का विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुतला भी जलाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराबी पति को पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा, बहू-बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, अफसोस घर पहुंच गया पुलिस का खोजी कुत्ता शराबी पति को पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा, बहू-बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, अफसोस घर पहुंच गया पुलिस का खोजी कुत्ता
Next Article डिब्बुक के बाद इस फिल्म से मराठी सिनेमा में कदम रखेंगी निकिता दत्ता…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?