ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर समाज के नवनिर्माण में अहम् भागीदारी निभाएं: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर समाज के नवनिर्माण में अहम् भागीदारी निभाएं: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: September 7, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा में असीम शक्ति निहित है। वे अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहकर क्षेत्र व समाज के नवनिर्माण में ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें और इनके प्रगति में अहम् भागीदारी निभाएं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान गौठानों में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में समूह ही नहीं अपितु इच्छुक युवा उद्यमी अथवा व्यक्ति को भी जोड़ने के लिए शासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल होने की बात कही। जिससे कोई भी ग्रामीण अथवा युवा बेरोजगार अपने चिन्हांकित व्यवसाय व धंधा के तहत आयमूलक गतिविधियों का संचालन कर स्वयं अधिक से अधिक आय अर्जित कर सके।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को संगठित करके उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करना है। उन्होंने इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब की सक्रियता को बढ़ाने विशेष जोर दिया। इसके तहत उन्होंने गांव-गांव में क्लबों के शीघ्रता से गठन और वहां युवाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इसका लाभ दिलाने में अहम् भागीदारी निभाने के लिए कहा।

जिला समन्वयक – राजीव युवा मितान क्लब के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा तथा संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्री देवेन्द्र यादव, विधायक श्री रामकुमार यादव, विधायक श्री विनय भगत ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर सहित राज्य भर से राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक उपस्थित थे।

विराट बने दशक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर, धोनी को भी खास सम्मान
पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, कश्मीर में आतंकियों के घुसपैठ की कोशिशों को भारतीय सेना ने किया नाकाम, देखें video
भूमिपूजन करने पहुंचे प्रदेश महामंत्री, जहां कई वर्षो से नहीं हुआ वहां अब हो रहा विकास – महापौर शशि सिन्हा
दुर्ग जिले में हो रही है रंगीन फूलगोभी की खेती, पीली व गुलाबी फूलगोभी की यह किस्म है काफी फायदेमंद
CM बघेल ने लॉन्च किया CG का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन रेडियो संगवारी… छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का होगा प्रचार-प्रसार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में फैला स्वाइन फ्लू, पांच DSP सहित 12 में गंभीर लक्षण, क्लास किया सस्पेंड पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में फैला स्वाइन फ्लू, पांच DSP सहित 12 में गंभीर लक्षण, क्लास किया सस्पेंड
Next Article RSS प्रमुख के छत्तीसगढ़ दौरे पर CM भूपेश ने ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात, गरमाई सियासत RSS प्रमुख के छत्तीसगढ़ दौरे पर CM भूपेश ने ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात, गरमाई सियासत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?