ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोदी के मंत्री अठावले का ऐलान, घर लौट जाएं किसान, संसद के अगले सत्र में एमएसपी पर भी विचार करेगी सरकार
Share
Notification Show More
Latest News
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
October 5, 2026
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मोदी के मंत्री अठावले का ऐलान, घर लौट जाएं किसान, संसद के अगले सत्र में एमएसपी पर भी विचार करेगी सरकार

By @dmin Published November 22, 2021
Share
खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन
खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन
SHARE

वाराणसी (एजेंसी)। तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद किसानों को एक और तोहफा मिलने वाला है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून की मांग भी मानने वाली है। मोदी सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि किसान आंदोलन वापस लेकर अपने घर लौट जाएं। संसद के अगले सत्र में सरकार एमएसपी पर विचार करेगी और सार्थक कदम उठाएगी।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को गुरु पर्व पर तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद भी किसानों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए एमएसपी पर कानून समेत छह सूत्री मांगों को लेकर अड़ गए हैं। सोमवार को लखनऊ में किसानों ने महापंचायत की। इसमें भी एमएसपी पर कानून की मांग जोर-शोर से उठी।

इस बीच केंद्रीय मंत्री अठावले ने वाराणसी में कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि के तीनों कानूनों को वापस ले लिया है। संसद के अगले सत्र में सरकार एमएसपी पर विचार करेगी और सार्थक कदम भी उठाएगी, जो सभी किसानों के हित में होगा। रामदास अठावले एक दिनी दौरे पर अपनी पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के सम्मेलन में भाग लेने वाराणसी पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अपने मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास परिकल्पना के तहत हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं शुरू की है। उन योजनाओं के जरिए वंचित, दलित, किसान सहित सभी वर्गों को लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार ने जो तीन कानून बनाए थे, उस पर कुछ नेताओं ने राजनीति करनी शुरू कर दी। इसकी वजह से भ्रम की स्थिति हो गई। सरकार किसानों के हित में हमेशा सोचती है, इसलिए उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसलिए यह कानून वापस लिया गया है। अब आगे उनकी आर्थिक स्थिति और सुरक्षा को मजबूत करने पर अलग से विचार भी करेगी।

You Might Also Like

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं

@dmin November 22, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निर्वाचन व्यय संपरीक्षक हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सौपा दायित्व निर्वाचन व्यय संपरीक्षक हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सौपा दायित्व
Next Article त्रिपुरा हिंसा पर टीएमसी सांसदों से मिले अमित शाह, बिप्लब देव से मांगी रिपोर्ट त्रिपुरा हिंसा पर टीएमसी सांसदों से मिले अमित शाह, बिप्लब देव से मांगी रिपोर्ट
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?