ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य सचिव ने आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्य सचिव ने आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन

By @dmin
Published: December 3, 2021
Share
मुख्य सचिव ने आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन
मुख्य सचिव ने आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन
SHARE

अमिताभ जैन ने कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर देखा शिक्षण कार्य
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राजधानी रायपुर के आमापारा चौक स्थित आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। उन्होंने पूरे स्कूल परिसर का अवलोकन करते हुए स्कूल की विभिन्न कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, भौतिकी एवं रसायन के प्रयोगशाला, लाइब्रेरी तथा अन्य सुविधाओं एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया।

मुख्य सचिव ने कक्षा सातवीं, 8वीं, 10 वीं तथा 12वीं कॉमर्स की स्मार्ट क्लास में बच्चों के साथ बैठकर शिक्षकों द्वारा पढ़ाई जाने वाली विषयवस्तु को भी देखा। इस अवसर पर उन्होंने छात्र एवं शिक्षकों से चर्चा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव भी बताएं।

मुख्य सचिव ने स्कूल में नगरीय निकाय ,स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर एवं स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने स्कूल में प्रवेशित बच्चों बच्चों ,नियुक्त शिक्षकों सहित यहां के अधोसंरचना पर चर्चा की। उन्होंने स्कूल सोसायटी तथा पेरेंंटस मिंटिग की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, यहां कक्षा पहली से बारहवीं तक सर्वसुविधायुक्त शिक्षा व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने अधिकारियों से बच्चों में ज्ञान, कौशल के साथ हिंदी के साथ इंग्लिश भाषा के प्रति रुझान भी बढ़ाने को कहा, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखार सकें। उन्होंने इसके लिए स्कूल में ज्यादा से ज्यादा ग्रुप डिस्कशन कराकर बच्चों के अंदर की झिझक दूर करने, विषय-वस्तु के प्रति गहराई बढ़ाने, कम्युनिकेशन क्षमता बढ़ाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी जोर दिया।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के आयुक्त प्रभात मलिक, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक के कुमार, राजीव गांधी शिक्षा मिशन समन्वयक के.एस.पटले, स्कूल के प्राचार्य तथा स्टाफ भी उपस्थित थे।

भेंट मुलाकात पर बालाजी नगर पहुंचे विधायक देवेन्द्र, बहनों संग निभाई भाईदूज की रस्म… दी डोम शेड़ की सौगात
बादल : बस्तर की लोक संस्कृति और कलाओं को सहेजने की अभिनव पहल
मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ को दी 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
इन्हीं लोगों ने किया था नसबंदी का विरोध… जनसंख्या कानून को लेकर बीजेपी पर बरसे भूपेश बघेल
उद्योग मंत्री लखमा बाली में आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य में अब तक 2.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी 77 हजार 162 किसानों ने बेचा धान राज्य में अब तक 2.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी 77 हजार 162 किसानों ने बेचा धान
Next Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत हादसा: दोस्त की सगाई से लौट रहे 5 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?