ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ग्राम पथरी में डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर आयोजित पुरखा के सूरता कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के प्रतीक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मुख्यमंत्री ग्राम पथरी में डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर आयोजित पुरखा के सूरता कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के प्रतीक

By @dmin
Published: February 22, 2021
Share
Chief Minister attended the Sukha program of Purakha organized on
Chief Minister attended the Sukha program of Purakha organized on
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल न सिर्फ छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा थे बल्कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के प्रतीक थे। वे चाहते थे कि छत्तीसगढिया स्वाभिमान से जीये, स्वावलंबी हो तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में भी उनका विकास हो। डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ की अस्मिता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। वे छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल पक्षधर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज डॉ. खूबचंद बघेल की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पथरी (धरसींवा) में पुरखा के सुरता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल ने शिक्षा, सहकारिता के क्षेत्र सहित सामाजिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे छत्तीसगढ़ के स्वपनदृष्टा थे। उन्होंने 1967 में छत्तीसगढ भ्रातृ संघ का गठन किया था। उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. बघेल के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। गोधन के सरंक्षण और संवर्धन के लिए गौठान को माध्यम बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने ग्राम पथरी में डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्राम पथरी की सड़कों को टू-लेन बनाने और नवा रायपुर के मुख्य चौक में डॉ. बघेल की आदमकद मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि पुरखों के सपनों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों के हित के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अदान सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। गौठान के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। गोबर खरीदी कर महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के साथ ही अन्य आयमूलक गतिविधियों में रोजगार उपलबध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों को उत्कृष्ट कृषक सम्मान से भी नवाजा। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, पूर्व विधायक बलौदाबाजार श्री जनक वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती, ग्राम पथरी की सरपंच श्रीमती प्रीति सोनी, अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मासूम पर कुल्हाड़ी से मारने वाला बुजुर्ग पकड़ाया, पारिवारिक विवाद में किया था वार
भाजपा को नगर निगम की जनता का मिला पूर्ण समर्थन, उनके विश्वास पर खरा उतरना महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता हो -सीएम साय
वेदांता एल्यूमिनियम के थर्मल इंजीनियरों का देश की उत्तरोत्तर प्रगति में योगदान उत्कृष्ट
चकरभाठा ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, शराबी दामाद का पीछा छुडाने सास ने दी थी एक लाख की सुपारी
नक्सलियों का प्लान फेल : जवानों को उड़ाने की थी साजिश, प्लांट कर रखा था 8 किलो वजनी आईईडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article With business class Jai business panel, liaison campaign got strong support व्यापारी वर्ग जय व्यापार पैनल के साथ, संपर्क अभियान में मिला जोरदार समर्थन…. भिलाई से उपाध्यक्ष एवं मंत्री प्रत्याशियों ने किया भिलाई तीन क्षेत्र का दौरा
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुये मुख्यमंत्री बघेल ने एयरपोर्ट और महाराष्ट्र सीमा में थर्मल स्क्रीनिंग के दिये निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?