ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ हो रही सशक्त
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ हो रही सशक्त

By Om Prakash Verma Published May 6, 2025
Share
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ हो रही सशक्त
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ हो रही सशक्त
SHARE

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण अंचलों में पहुँच रही जीवनदायिनी स्वास्थ्य सेवाएँ
पिछले एक वर्ष में की गई 88 विशेषज्ञ चिकित्सकों(संविदा) व 432 चिकित्सा अधिकारियों(संविदा) की नियुक्ति से सुदृढ़ हो रही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ, अंतिम छोर तक पहुँच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुलभ, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी बनाने के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बीते एक वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बड़ी संख्या में संविदा मानव संसाधनों की नियुक्ति की गई है। जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक 88 विशेषज्ञ चिकित्सक, 432 चिकित्सा अधिकारी, 344 स्टाफ नर्स, 87 एएनएम, 75 लैब टेक्नीशियन, 279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 878 अन्य पदों पर संविदा नियुक्तियाँ की गई हैं। इससे राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाएँ और अधिक सशक्त हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत जिला और राज्य स्तर पर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। वर्तमान में 160 राज्य स्तरीय और 1953 जिला स्तरीय रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है, जिनमें से क्रमश: 39 और 1624 नियुक्तियाँ पहले ही की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया गया है। टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार कर सुदूर अंचलों के लोगों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ”प्रदेश सरकार का यह संकल्प है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल शहरों तक सीमित न रह जाएँ, बल्कि सुदूर वनांचल में बसे उस अंतिम व्यक्ति तक भी पहुँचे, जिसके लिए एक छोटी-सी चिकित्सा सुविधा जीवनदायिनी हो सकती है।ÓÓ उन्होंने आगे कहा कि संविदा मानव संसाधनों की उपलब्धता की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हर ग्राम, हर बस्ती, और हर जनजातीय अंचल तक चिकित्सकीय सहायता समय पर पहुँच सके। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक दूरी, साधन या जानकारी के अभाव में इलाज से वंचित न रहे।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार का विश्वास केवल अस्पतालों के निर्माण में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा में है -जहाँ एक चिकित्सक की उपस्थिति, एक दवा की उपलब्धता, और एक सशक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता का साथ, किसी जीवन को बचा सके।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Om Prakash Verma May 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑपरेशन शंखनाद : गो-तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, जशपुर में 12 गोवंश को पुलिस ने बचाया
Next Article दुर्ग जिले में होगी मॉकड्रिल, छत्तीसगढ़ का एक मात्र जिला जहां बजेगा युद्ध का सायरन… ब्लैक आउट भी होगा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?