ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

By Om Prakash Verma
Published: January 12, 2023
Share
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये’ जैसे कई सूक्त वाक्य युवाओं को नई ऊर्जा से भर देते हैं। उन्तालीस वर्ष की कम उम्र में स्वामी जी जो विचारों की अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं, वे पीढिय़ों तक हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता। राज्य सरकार रायपुर में बसी स्वामी जी की अमूल्य यादों को सहेजने और संवारने का प्रयास कर रही है। रायपुर में बूढ़ापारा स्थित स्वामी जी के निवास स्थान रायबहादुर भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया गया है। रायपुर के बूढ़ातालाब को विवेकानंद सरोवर का नाम दिया गया है। यहां विवेकानंद जी की ध्यानमग्न मुद्रा में स्थापित मूर्ति एक बारगी स्वामी जी के ओज और उपस्थिति को जीवंत बना देती है। नवा रायपुर स्थित विमानतल का नाम विवेकानंद जी के नाम पर रखा गया है इससे हर यात्री अनायास स्वामी जी से जुड़ जाता है। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां रायपुर को विश्वपटल में एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन मूल्य से हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

नई टीम नई जोश के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच आज से शुरू, जानें फ्री में कैसे देखें मैच
गगनयान पर भी पड़ी कोरोना वायरस संक्रमण की मार, अभियान में हो सकती है देरी
वारदात: केम्प-1 में देर रात युवक की हत्या, फरार आरोपिओ की पुलिस कर रही तलाश
चार को सरगुजा में जेपी नड्डा की चुनावी सभा, सीएम साय सीतापुर में प्रचार अभियान को देंगे धार
अरूणाचल से असम तक बनेगी 14.85 किमी लम्बी सुरंग, मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एंटी क्राइम व साइबर यूनिट के डीएसपी नसर सिद्धिकी का तबादला, भेजे गए पुलिस मुख्यालय
Next Article पुलिस फोर्स हम पर कर रही है हेलीकाप्टर व ड्रोन से हवाई हमले, नक्सलियों ने प्रेसनाेट जारी कर लगाया आरोप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?