ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना…

By @dmin
Published: March 29, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज साहू समाज की आराध्य देवी शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू सहित साहू समाज के कई पदाधिकारियों ने भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

साहू समाज के पदाधिकारियों ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय अवकाश घोषित किए जाने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि इससे जयंती पर्व का मान बढ़ा है। भक्त माता की जयंती के कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता बढ़ी है। पूरा साहू समाज इसको लेकर हर्षित है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस साल भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई और शोभायात्रा-कलश यात्रा भी निकाली गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साहू समाज के पदाधिकारियों ने भक्त माता कर्मा की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजिम में मेला स्थल का सुव्यवस्थित विकास का काम कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। साहू समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से साहू समाज की पूजनीय विभूतियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी समाज और वर्गों की सहभागिता उनके तीज-त्यौहार, पर्व और धार्मिक आस्थाओं का मान और सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने साहू समाज के पदाधिकारियों से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने तथा किसानों की स्थिति में बदलाव के लिए संचालित योजनाओं, विशेषकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। गौठान वास्तव में गांव की संपत्ति है। इसका बेहतर संचालन और यहां पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की जिम्मेदारी गांव वालों की है। उन्होंने राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का ज्यादा से ज्यादा खेती में उपयोग करने की अपील की। तेलघानी बोर्ड की गतिविधियों के विस्तार के संबंध में भी साहू समाज के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने चर्चा की। इस अवसर पर श्री कमलकिशोर साहू, श्री डीडी साहू, श्री हेमंत साहू, श्रीमती नीरा साहू, श्री अंजोर साहू, श्री अमरनाथ साहू, श्री बुद्धेश्वर साहू, श्री मोतीलाल साहू सहित साहू समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नर्सरी में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में जले पेड़ पौधे, लगातार सामने आ रही हैं आगजनी की घटनाएं
डीए में इजाफे से केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, सैलरी के हिसाब से समझें कितनी मिलेगी रकम
एम्स निदेशक ने चेताया, बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक
भिलाई निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने लिया चार्ज, अफसरों से हुए रु-ब-रू… जानी सरकारी योजनाओं की प्रोग्रेस
कमल छाप मास्क पहन मतदान करने पहुंचे मंत्री, वोटिंग के दौरान दो की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला प्राध्यापकों ने एक-दूसरे पर बरसाई फूलों की पंखुडिय़ा, गीत, संगीत, नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाई होली महिला प्राध्यापकों ने एक-दूसरे पर बरसाई फूलों की पंखुडिय़ा, गीत, संगीत, नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाई होली
Next Article सभी बहनें सशक्त बनें और मिसाल कायम करें: सुश्री अनुसुईया उइके

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?