ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण

By @dmin
Published: March 9, 2022
Share
सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा
सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा
SHARE

रायगढ़ जिले के तमनार में इन बाल आवास गृहों का किया गया है निर्माण
अनाथ और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए शुरू किया गया है चिल्ड्रन होम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से रायगढ़ जिले के तमनार में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड फाउंडेशन द्वारा बालक- बालिकाओं के लिए निर्मित दो अलग-अलग चिल्ड्रेन होम का वर्चुअल लोकार्पण किया। तमनार के सावित्री नगर में इन आवास गृहों का निर्माण जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से कराया गया है। एक सौ बच्चों की क्षमता वाले इन दोनों चिल्ड्रेन होम में वर्तमान में 35 बालक-बालिकाएं हैं। इन चिल्ड्रेन होम में ऐसे बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके माता-पिता नहीं है या जो कमजोर तबके के हैं। जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल और जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल भी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ी।

मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल की इस रचनात्मक और अच्छी पहल के लिए चैयरमेन नवीन जिंदल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और सामाजिक विकास एक दूसरे के पूरक हैं। सामाजिक दायित्व के तहत जिंदल फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अपने कार्यों से छत्तीसगढ़ और देश के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फाउंडेशन कौशल विकास में भी कार्य कर रहा है। चैयरमेन नवीन जिंदल ने कहा कि कोरोना के दौरान बहुत से बच्चों के माता-पिता नहीं रहे। ऐसे बच्चों के लिए चिल्ड्रन होम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम भी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, जेएसपीएल के प्रेसिडेंट प्रदीप टण्डन भी उपस्थित थे।

सिर चढ़कर बोलेगा आईपीएल का रोमांच: इन टीमों को लगाना होगा जोर, 10 में से छह टीमें ही जीत पाईं है खिताब
सीमार्ट में बिकेगा पतोरा की महिला समूहों द्वारा बनाया गया गुलाब जल, तुलसी अर्क और गौअर्क का भी कर रहीं उत्पादन
बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, बड़ेराजपुर में हुई समीक्षा बैठक
नेता जी की गुंडागर्दी, भाजपा जनपद पंचायत अध्यक्ष ने नशे में धुत होकर अपने गांव के युवकों को जमकर पीटा, पैर छूने झुके तो मारने लगे लात
बीजापुर के 32 पूर्व माओवादियों ने सीखा कुक्कुटपालन और बकरीपालन, सरकार की पुनर्वास नीति का मिल रहा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गठिया वात से पीडि़त महिला चलने फिरने में थी असमर्थ….. बी.एम. शाह में मिला ऐसा इलाज कि लौटी पैरो की ताकत… अब नहीं लेती किसी का सहारा बी. एम. शाह हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं का किया गया सम्मान
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation मानव संसाधन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट, सर्वांगीण विकास एवं राज्य की प्रगति के लिए सरकार है प्रतिबद्ध : वोरा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?