ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला ने पांच बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

महिला ने पांच बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
महिला ने पांच बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद
महिला ने पांच बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद
SHARE

रायपुर। महासमुन्द जिले से बेहद एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला ने अपनी पांच बेटियों संग चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।  महासमुंद जिले में एक महिला और उसकी पांच बेटियों के शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 साल जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र 10 साल थी।
महासमुंद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के महासमुंद और बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के मध्य बीती रात 45 वर्षीय उमा साहू  और उनकी बेटियों अन्नपूर्णा, यशोदा, भूमिका, कुमकुम और तुलसी ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। टेंभुरकर ने बताया कि पुलिस को गुरुवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली, तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पति से हुआ था विवाद
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि साहू परिवार जिले के बेमचा गांव का निवासी है। रात में महिला का पति के साथ विवाद हुआ तब वह अपने बच्चों के साथ वहां से निकल गई थी। बाद में उनके शव रेल पटरियों पर मिले।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पति से विवाद के बाद यह कदम उठाया है। हालांकि, इस संबंध में सही जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस को घटनास्थल से कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Big News : छत्तीसगढ़ की 36 हस्तियों को सम्मानित करेंगे उप-राष्ट्रपति धनखड़, राज्य शासन ने जारी की सम्मान सूची
स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
चिंतन शिविर के बीच बढ़ी कांग्रेस की चिंता, सुनील जाखड़ ने पार्टी को कहा अलविदा
आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव
अचानक गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचे पीएम मोदी, गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Due to the late update in Bihar, the number of deaths in the country increased बिहार में लेट अपडेट से बढ़ा देश में मौतों का आंकड़ा… एक दिन में दर्ज किए गए 6 हजार से अधिक मौत… लगातार तीसरे दिन नए केस एक लाख से कम
Next Article Indecent comment on Chief Minister on social media: NSUI District President complained to Supaela police station भिलाई नगर विधानसभा एनएसयूआई का विस्तार… जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह व राष्ट्रीय संयोजक आशीष ने इन्हें दी जिम्मेदारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?