ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: गडकरी ने फिर से कही दिल की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: गडकरी ने फिर से कही दिल की बात

By Om Prakash Verma
Published: March 17, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पूरा देश जहां सिंहासन की लड़ाई में उलझा हुआ है वहीं केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अलग ही चल रहे हैं. देश के लगभग सभी नेता कुर्सी की इस दौड़ में किसी भी सीमा तक जाने को तैयार हैं. भले ही देश में दंगे-फसाद हो जाएं, भले ही नागरिकों के एक हस्से को रोजी-रोटी के लिए मोहताज होना पड़े, पर इससे उनके मंसूबों पर कोई फर्क नहीं पड़ता. इन मूर्खों को यह तक नहीं पता कि अपने ही घर में अलग-थलग किये जाने पर किसी भी व्यक्ति के सामने मरने-मारने के अलावा कोई और चारा नहीं रह जाता. फिर पूरा समाज ही असुरक्षित हो जाता है. ऐसे समय में नितिन गडकरी मजबूती के साथ अपनी बात रखते हैं. वे एक बार फिर से दोहराते हैं, ‘जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा कस के लात.’ नागपुर में एक अल्पसंख्यक संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी इस बात को दोहराया. उन्होंने कहा, वे धर्म और जाति की बातें सार्वजनिक रूप से नहीं करते. चाहे चुनाव हार जाएं या मंत्री पद चला जाए, अपने इस सिद्धांत पर अटल रहेंगे. मंत्री पद नहीं मिला तो मर नहीं जाएंगे. कदाचित गडकरी आजाद भारत की पहली और दूसरी पीढ़ी के नेताओं की तरह हैं जिनके सामने एकमात्र लक्ष्य देश का विकास करना था. यही कारण है कि आजादी के बाद की पहली सरकार ने डेढ़ दशक के अपने कार्यकाल में देश को एम्स, आईआईटी, इसरो, बार्क, आईआईएम जैसे चोटी के संस्थान दे दिए, पांच बड़ी इस्पात परियोजनाएं दे दीं. भाखड़ा नांगल बांध, सरदार सरोवर बांध, हीराकुंड बांध, नागार्जुन सागर बांध, कोयना बांध, टिहरी बांध जैसी बड़ी बड़ी बांध परियोजनाएं देश को दीं. इस्पात नगरियां, खनिज नगरियां बसीं तो शिक्षा का प्रचार प्रसार शुरू हुआ. चिकित्सा और वकालत के साथ-साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई देश में शुरू हुई. बाद के वर्षों में देश के तीव्र विकास की यही चाभियां थीं. गडकरी के भाषण में भी इसकी झलक दिखाई देती है. वे कहते हैं कि उन्होंने अपने तरीके से काम करने का फैसला किया है. उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि कौन उन्हें वोट देगा. उन्होंने बताया कि एमएलसी रहते हुए उन्होंने एक इंजीनियरिंग कालेज की अनुमति अंजुमन-ए-इस्लाम संस्थान को ट्रांसफर कर दी. उन्हें लगा कि मुस्लिम समुदाय को इसकी ज़्यादा जरूरत है. उनका मानना था कि अगर मुस्लिम समुदाय से ज्यादा इंजीनियर, आईपीएस और आईएएस अफसर बनेंगे तो सबका विकास होगा. उनका दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा जीवन को बदल सकती है. पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को एक उदाहरण की तरह प्रस्तुत करते हुए वे कहते हैं कि आज अंजुमन-ए-इस्लाम के बैनर तले हजारों छात्र इंजीनियर बन चुके हैं. अगर उन्हें पढ़ने का मौका नहीं मिलता, तो कुछ नहीं हो पाता. शिक्षा की यही ताकत है. यह जीवन और समुदायों को बदल सकती है. कर्म उत्तम हों तो जाति कदापि मायने नहीं रखती.

बजट 2021: कल से महंगी हो जाएगी शराब
सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्नी पंचतत्व में विलीन, दी गई 17 तोपों की सलामी
10 साल पहले दहला था पटना, पीएम मोदी की सभा में धमाके का फरार आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार
दीपिका सिंह कर रही हैं फिल्म डेब्यू:बोलीं-टीटू अंबानी की मौसमी की तरह रियल लाइफ में ईमानदार हूं…
छत्तीसगढ़ के 500 से ज्यादा दिव्यांग बच्चे भरेंगे हौसलों की उड़ान, वार्षिक दिव्यांग खेल मेला 11 को
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य हिन्द सेना में दक्ष वैद्य को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Next Article छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिंक वेंडिंग मशीन ले सकेंगे सामान, बिलासपुर रेलवे स्टेशन में शुरू हुई सेवा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?