ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50 प्रतिशत की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50 प्रतिशत की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा

By Om Prakash Verma Published March 17, 2023
Share
महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50 प्रतिशत की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा
महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50 प्रतिशत की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को सूबे की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम यानी MSRTC की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। आज से ही सरकार ने ये सुविधा लागू कर दी है। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाएं बस से राज्य में जहां भी यात्री करेंगी। वहां उनको उस तय यात्रा के किराए में 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी.

परिवहन निगम के अनुसार, महिलाओं को यह लाभ देने के लिए राज्य की सरकार एमएसआरटीसी को रियायत राशि की प्रतिपूर्ति करेगी। बता दें कि इसी साल नौ मार्च को राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। इसी के आधार पर सभी महिलाएं 17 मार्च से बसों में 50 प्रतिशत की रियायत पर यात्रा कर सकेंगी।

50 लाख से अधिक यात्री रोजाना करते हैं सफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में 15 हजार से अधिक सरकारी बसें हैं। इसमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। निगम द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब एमएसआरटीसी विभिन्न सामाजिक समूहों को टिकटों पर 33 प्रतिशत से 100 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है।

निगम के अधिकारी ने कहा कि एमएसआरटीसी को उम्मीद है कि महिला यात्रियों की संख्या उसके कुल बस उपयोगकर्ताओं में से 35-40 प्रतिशत के दायरे में होगी। बता दें कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को 100 प्रतिशत रियायत और 65 से 74 वर्ष की आयु के यात्रियों को सभी प्रकार की MSRTC बसों में 50 प्रतिशत रियायत की घोषणा की थी।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma March 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सहकारी बैंक भर्ती में सरकार को झटका, 'दखलअंदाजी' बताकर हाईकोर्ट ने खारिज किया फैसला सहकारी बैंक भर्ती में सरकार को झटका, ‘दखलअंदाजी’ बताकर हाईकोर्ट ने खारिज किया फैसला
Next Article छत्तीसगढ़ में अब थर्ड जेंडर को भी मिलेगी पेंशन, 350 रुपए प्रति माह मिलेगी पेंशन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?