ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिलाओं को उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाया यह प्लान, चौंकाने वाले होंगे चालीस फीसदी टिकट!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महिलाओं को उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाया यह प्लान, चौंकाने वाले होंगे चालीस फीसदी टिकट!

By @dmin
Published: November 1, 2021
Share
भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी
भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के कांग्रेस के वादे पर विपक्ष तंज कस रहा है और ये कहा जा रहा है कि ये टिकट उन महिलाओं को मिलेंगे जिनके पति कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। लेकिन कांग्रेस इसका खंडन करती है। कांग्रेस के मुताबिक इस बार महिलाओं को बिल्कुल अलग तरीके से टिकट दिया जाएगा। इसमें यह बिल्कुल जरूरी नहीं होगा कि उन महिलाओं का पारिवारिक बैकग्राउंड शुरुआत से ही राजनीतिक हो। कांग्रेस ने टिकट देने के लिए बाकायदा एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है,  जिसमें महिलाओं को टिकट देने की पूरी रूपरेखा और योजनाएं तैयार की जाने लगी हैं।

महिला कांग्रेस कमेटी को जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अभी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। यह सब राजनीतिक गठबंधन होने या न होने के साथ तय होगा। उस गठबंधन में दूसरी पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं, यह इस पर तय होगा कि बची हुई सीटों में 40 फीसदी सीटें कांग्रेस किन महिलाओं को देगी। कांग्रेस कमेटी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अमूमन होता ऐसा ही है कि जब महिलाओं को टिकट देने की बारी आती है तो टिकट किसी बड़े राजनीतिक परिवार की महिलाओं को ही दे दिया जाता है। एक तरह से यह महिला डमी उम्मीदवार होती है। पूरा चुनाव राजनीतिक वर्चस्व वाले परिवार के साथ ही मैदान में लड़ा जाता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाली। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने महिलाओं को टिकट देने के लिए बाकायदा एक पूरी प्रक्रिया और योजना तैयार की है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी इसलिए उसकी स्क्रीनिंग भी उसी तरीके से की जाएगी। सूत्रों का कहना है प्रियंका गांधी ने ऐसी महिलाओं को चुनकर आगे लाने के लिए महिला कांग्रेस कमेटी समेत कुछ अन्य विंग को भी जिम्मेदारी दी है।

प्रियंका का दावा, कोई महिला उम्मीदवार ‘डमी’ नहीं होगी
सूत्रों का कहना है, प्रियंका गांधी ने स्पष्ट तौर पर यह निर्देश दिया है कि कोई भी महिला प्रत्याशी डमी कैंडिडेट के तौर पर नहीं होगी । इसका मतलब यह कि जिसके पति क्षेत्र में काम करते रहे हों और टिकट की दावेदारी में वह अपनी पत्नी को या परिवार की किसी महिला को आगे कर दें, ऐसी किसी भी महिला को टिकट नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगले डेढ़ से दो महीने के भीतर पूरी लिस्ट प्रियंका गांधी के सामने होगी। इस दौरान जो महिलाएं टिकट की दावेदार हैं उन्हें फील्ड में और ज्यादा काम करने तथा अपना प्रोफाइल मजबूत करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

महिलाओं के लिए बहुत कुछ करने का वादा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी कहते हैं कि चुनाव में कांग्रेस ने सबसे पहले महिलाओं को पहली पंक्ति में खड़े करने के लिए सभी प्रयास किए हैं। उनके मुताबिक इस बार का चुनाव निश्चित तौर पर बीते कुछ चुनावों की तुलना में सबसे अलग होगा। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनावों में लड़की हूं, लड़ सकती हूं जैसे स्लोगन के साथ मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान प्रियंका ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने का वादा किया। इसके अलावा महिलाओं पर फोकस करते हुए सालाना तीन  गैस सिलंडर मुफ्त देने का भी वादा किया है। छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणा की है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा केंद्रित करते हुए अपनी घोषणाएं की हैं। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा भी एक अहम घोषणा है। प्रियंका ने वृद्धा विधवा पेंशन को ?1000 प्रति माह करने की बात कही है। साथ ही आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को हर महीने दस हज़ार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की भी घोषणा की है।

प्रदेश में चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया कहते हैं कि प्रदेश में बीते कई सालों में महिलाओं को आगे बढ़ाने की कोई भी योजना लागू नहीं की गई। उनका तर्क है सरकार की मंशा महिलाओं को आगे करने की कभी रही ही नहीं। पुनिया कहते हैं प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिन योजनाओं को शुरू करने की बात कही है या जो वादे किए हैं, वह सरकार बनने पर न सिर्फ पूरे किए जाएंगे बल्कि उन्हें और आगे भी बढ़ाया जाएगा।

महिला समृद्धि सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने साधा केन्द्र पर निशाना, कहा- राज्य सरकार की नहीं करती मदद, महंगाई से त्रस्त हैं महिलाएं
CG Big News : बेटी को बचाने जंगली सूअर से भिड़ गई मां, काली मिट्टी खोदने गई थी जंगल… महिला के साथ सूअर की भी मौत
देश के सबसे बड़े प्रॉब्लम-सॉल्विंग प्लेटफॉर्म, एचसीएल जिगसॉ के छठे एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को शिक्षक ने बुरी तरह पीटा, सिर और शरीर पर चोट के निशान
2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, भिलाई सीए ब्रांच द्वारा बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट विश्व रिकॉर्ड बनाने 37500 से अधिक साबुनों की बनाएगा कतार…. ढाई किलोमीटर से अधिक होगी लंबाई मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट विश्व रिकॉर्ड बनाने 37500 से अधिक साबुनों की बनाएगा कतार…. ढाई किलोमीटर से अधिक होगी लंबाई
Next Article बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स फिर पहुंचा 60 हजार के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?