ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापल्ली के गुरूशंकर का बिजली बिल का बोझ हुआ खत्म, अब सूरज की रोशनी से घर में हो रही बचत और कमाई
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhNewsRaigarhRaipur

महापल्ली के गुरूशंकर का बिजली बिल का बोझ हुआ खत्म, अब सूरज की रोशनी से घर में हो रही बचत और कमाई

By @dmin Published September 27, 2025
Share
महापल्ली के गुरूशंकर का बिजली बिल का बोझ हुआ खत्म, अब सूरज की रोशनी से घर में हो रही बचत और कमाई
महापल्ली के गुरूशंकर का बिजली बिल का बोझ हुआ खत्म, अब सूरज की रोशनी से घर में हो रही बचत और कमाई
SHARE

रायगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली निवासी गुरुशंकर के घर को सूरज की रोशनी से रोशन कर दिया है। कभी हर महीने बिजली बिल चुकाना उनके लिए चिंता का विषय था, लेकिन अब वही बिजली बिल बचत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है। मई में जब उनके घर पर सोलर सिस्टम नहीं लगा था, तब 471 यूनिट की खपत पर 1,570 रुपए का बिल आया था। सीमित आय वाले परिवार के लिए यह राशि एक बड़ा बोझ थी। लेकिन जून में जब उन्होंने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया, तो हालात पूरी तरह बदल गए।

एक महीने में सोलर सिस्टम ने 146 यूनिट बिजली का उत्पादन किया। इसके परिणाम स्वरूप उन्हें 684 रुपए की छूट मिली और उनका बिजली बिल ऋणात्मक होकर माइनस 296 रुपए दर्ज हुआ। यानी अब उन्हें बिल भरना नहीं पड़ा, उल्टा बचत हाथ लगी। अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री भोय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने मेरे घर को सचमुच ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना दिया है। पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सूरज की रोशनी से घर रोशन होने के साथ-साथ पैसों की बचत भी हो रही है।

योजना की खास बातें
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकतम एक लाख आठ हजार रुपए तक की सब्सिडी का प्रावधान है। सरकार द्वारा एक किलोवाट क्षमता पर 45 हजार रुपए की सब्सिडी, दो किलोवाट क्षमता पर 90 हजार रुपए की सब्सिडी और तीन किलोवाट क्षमता पर 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है। इच्छुक उपभोक्ता https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट अथवा मोर बिजली ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जानकारी एवं शिकायत निवारण के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है। यह योजना न केवल परिवारों को बिजली बिल से राहत और आर्थिक बचत का अवसर दे रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के जरिए पर्यावरण संरक्षण और भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ऐतिहासिक पहल साबित हो रही है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin September 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फरसाबहार ने उन्नत तकनीकी से खेती, कम लागत से गेहूं की फसल में किसानों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा फरसाबहार ने उन्नत तकनीकी से खेती, कम लागत से गेहूं की फसल में किसानों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Next Article आदि सेवा पर्व: 421 आदिवासी गांवों में बन रहा विलेज एक्शन प्लान आदि सेवा पर्व: 421 आदिवासी गांवों में बन रहा विलेज एक्शन प्लान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?