ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मर गया सिस्टम ! पत्नी का व्रत था इसलिए देर से पहुंचा डॉक्टर, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मर गया सिस्टम ! पत्नी का व्रत था इसलिए देर से पहुंचा डॉक्टर, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम

By @dmin
Published: September 1, 2022
Share
मर गया सिस्टम ! पत्नी का व्रत था इसलिए देर से पहुंचा डॉक्टर, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम
मर गया सिस्टम ! पत्नी का व्रत था इसलिए देर से पहुंचा डॉक्टर, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम
SHARE

जबलपुर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करती है, लेकिन उन दावों की जमीनी हकीकत रुलाने वाली ही। हर दिन प्रदेश के किसी न किसी ग्रामीण इलाके से बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की एक ऐसी तस्वीर आती है जो लोगों को झकझोर देती है। हाल ही में जबलपुर के बरगी में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। जहां लापरवाह सिस्टम का खामियाजा एक बेबस मां को अपने पांच साल के बेटे को खोकर चुकाना पड़ा। अस्पताल के दरवाजे पर मां गोद में बीमार बेटे को लिए बैठी रही लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे, बच्चे ने मां की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

दरअसल चरगवां थाना क्षेत्र के तिनहेटा देवरी निवासी संजय पन्द्रे अपने पांच वर्षीय बेटे ऋषि पन्द्रे को इलाज के लिए बरगी के स्वास्थ्य आरोग्यम केंद्र लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे। बेबस मां और परिजन काफी देर तक बेटे को लेकर अस्पताल के दरवाजे पर डॉक्टर का इंतजार करते रहे लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा, मासूम बच्चे ने अस्पताल की दहलीज पर ही मां की गोद में दम तोड़ दिया। लेकिन बच्चे की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कलेजा नहीं पसीजा। मौत के कई घंटे बाद भी कोई डॉक्टर और अधिकारी बेबस मां-बाप का हाल जानने नहीं पहुंचा। नाराज परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि समय पर बेटे को इलाज मिल जाता तो आज वह जिंदा होता।

प्रदेश सरकार हर दिन राज्य के ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होने का ढोल पीटती है, लेकिन हकीकत ये है कि ग्रामीण अंचलों में न तो डॉक्टर रोज अस्पताल पहुंचते हैं और न ही वहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हैं। जिंदा मरीजों की बात तो दूर है मध्यप्रदेश में मरने के बाद शव ले जाने के लिए लोगों को शववाहन तक नसीब नहीं हो रहे हैं।

पत्नी का व्रत था इसलिए नहीं आया डॉक्टर
आरोग्यम केंद्र के डॉक्टर ने अस्पताल देरी से पहुंचने की बड़ी ही अजीबोगरीब वजह बताई है। डॉक्टर का कहना है कि एक दिन पहले उनकी पत्नी का व्रत था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल पहुंचने में देर हो गई।

मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम हुए शामिल, कहा- गौ संरक्षण और संवर्धन लाएगा किसानों के जीवन में बदलाव
Big Breaking : गणपति विसर्जन के दौरान हत्या, 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, 5 नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार
क्या है पिनाका लॉन्चर जिसे भारत ने चीन बॉर्डर पर तैनात कर दिया है
तिरंगे वाले बयान को राउत ने बताया राष्ट्रद्रोह- महबूबा और फारूक पर एक्शन ले सरकार
बंगाल में बगावत: सुवेंदु अधिकारी सहित 10 टीएमसी विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ…. शाह बोले भाजपा में को 5 साल का समय दीजिए, बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाकर दिखाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: …उसे एक खूबसूरत मोड़ देकर छोडऩा अच्छा
Next Article क्षमा मांगने से बड़ा क्षमा करने वाला होता है, दिंगबर जैन समाज में शुरू हुआ दशलक्षण महापर्व, पहले दिन उत्तम क्षमाधर्म का पूजन क्षमा मांगने से बड़ा क्षमा करने वाला होता है, दिंगबर जैन समाज में शुरू हुआ दशलक्षण महापर्व, पहले दिन उत्तम क्षमाधर्म का पूजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?