ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा, सेन परिवार ने बचाई जिंदगी, आईसीयू में भर्ती
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा, सेन परिवार ने बचाई जिंदगी, आईसीयू में भर्ती

By Om Prakash Verma Published December 6, 2023
Share
ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा, सेन परिवार ने बचाई जिंदगी, आईसीयू में भर्ती
ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा, सेन परिवार ने बचाई जिंदगी, आईसीयू में भर्ती
SHARE

रोने की आवाज सुनकर सेन परिवार ने दी पुलिस को सूचना, दुर्ग जिला अस्पताल के आईसीयू में कराया गया भर्ती
भिलाई। दुर्ग जिले में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई। एक मां ने जन्म के बाद नवजात शिशु (बालक) को मरने के लिए छोड़ दिया। वहीं अभी प्रदेश सहित जिले में चक्रवात के चलते ठंड काफी बढ़ी हुई है। ऐसे हालत में शिशु का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। भिलाई-3 के नजदीक उमदा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक नवजात बालक शिशु लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। शिशु के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सेन परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भिलाई-3 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर शिशु को कब्जे में लिया। फिलहाल शिशु को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

आज उमदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के दुर्गा मंच पर किसी ने नवजात बालक शिशु को लावारिस हालत में छोड़ दिया। शिशु के साथ गर्भनाल जुड़ा हुआ था, जिससे ऐसा लग रहा कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे दुर्गा मंच पर लाकर छोड़ दिया गया है। अलसुबह 4.50 बजे के आसपास दुर्गा मंच के पास रहने वाले नरेश सेन की बेटी आरुषि बाथरूम के लिए गई। तभी उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आरुषि ने जिज्ञासा में दुर्गा मंच की ओर जाकर देखा तो नवजात शिशु रो रहा था। इस बात की जानकारी आरुषि ने अपने माता-पिता को दी। आरुषि के पिता नरेश सेन ने डायल 112 को कॉल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। फिर 108 संजीवनी वाहन वहां पहुंची। नवजात बालक शिशु को सुपेला के शास्त्री अस्पताल रवाना किया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। जहां आईसीयू में शिशु को भर्ती किया गया है। मामले में भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि नवजात बालक शिशु को जन्म देने वाली माता का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए उमदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और इसके आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है।

उमदा नाला के पास मिला था पांच माह का भ्रूण
आज जिस जगह पर नवजात बालक शिशु लावारिस हालत में मिला, उसके कुछ दूरी पर ही पीएम आवास कॉलोनी के पीछे उमदा नाला में बीते 30 अक्टूबर को लगभग 5 महीने का भ्रूण मिला था। उस मामले में थाना भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 30 अक्टूबर को पीएम आवास उमदा निवासी दुर्गा सेन पति राजेश सेन (35 वर्ष) ने पुलिस को भ्रूण के संबंध में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला भेज दिया। रिपोर्ट में डॉक्टर ने नवजात व अविकसित शिशु के भ्रूण की उम्र 3 से 5 माह बताई थी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma December 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: किसानों को मिलेगा 2016-17, 17-18 का पैसा
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 53 # 06 December 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?