ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनमाना किराया वसूली का मामला: राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से हो रही लूट, सुविधाएं न मिलने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को दो सप्ताह का मिला समय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मनमाना किराया वसूली का मामला: राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से हो रही लूट, सुविधाएं न मिलने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को दो सप्ताह का मिला समय

By Om Prakash Verma
Published: February 18, 2025
Share
अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी करार कैदी को आजीवन कारावास से मिली राहत, उच्च न्यायालय ने घटाई सजा
अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी करार कैदी को आजीवन कारावास से मिली राहत, उच्च न्यायालय ने घटाई सजा
SHARE

बिलासपुर। प्रदेश की निजी बसों में मनमाना किराया वसूली और सुविधाएं न मिलने के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि किराये पर पुनर्विचार के लिए पत्र गलती से विधि विभाग को भेज दिया गया था। अब इस संबंध में कैबिनेट में निर्णय होना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रकरण लंबित है, जिस पर निर्णय होना है।

किराये के नाम पर राउंड फिगर का बहाना देकर मनमाने किराये की वसूली और बसों में सुविधाएं न मिलने के मामले में सोमवार को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ने पूर्व आदेश के परिपालन के बारे में पूछा। इस पूरे मामले में प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने कोर्ट को बताया कि सरकार की तरफ से कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष लंबित है और नगरीय निकाय चुनावों के कारण यह रुका था। अब इस पर जल्द निर्णय किया जाएगा। शासन ने इस संदर्भ में और जानकारी प्रस्तुत करने के लिए हाईकोर्ट से समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने सरकार को दो सप्ताह का समय देते हुए 17 मार्च 2025 को अगली सुनवाई रखी है।

बता दें कि पूर्व में प्रदेश में सिटी बसों के बंद होने से आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर खबर पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। कोर्ट में यह तथ्य आया कि राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से लूट की जा रही है। जिसपर कोर्ट ने हर बस स्टैंड पर किराया सूची चस्पा करने, बसों में डिस्प्ले बोर्ड लगाने और किराये पर पुनर्विचार करने को कहा था।

15 अक्टूबर 2024 को सुनवाई के दौरान शासन ने जवाब दिया था कि इस संबंध में विधि एवं विधायी विभाग को पत्र भेजा गया है।विभाग से इस संबंध में अधिसूचना जारी होगी। 8 नवंबर को सुनवाई के दौरान बताया गया कि विधि विभाग को पत्र गलती से भेज दिया गया था। इस संबंध में कैबिनेट में निर्णय होना है। पूर्व में हाईकोर्ट ने इस पर चार सप्ताह के भीतर कैबिनेट की बैठक कर निर्णय लेने को कहा था।

मितान योजना : आम नागरिकों को मिल रही घर पहुंच सुविधा… 1700 से अधिक प्रमाण पत्र घर पहुंचाए गए
दुर्ग में पकड़ाया फर्जी बीएसएफ जवान, पुलिस लिखे डिजायर में घूम रहा था, रेगुलर चेकिंग में खुली पोल
भिलाई में पानी की सप्लाई में युवा कांग्रेस के कार्य को दिल्ली में मिली सराहना….युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने थपथपायी मो शाहिद की पीठ
निकलर एप से पढ़ाई ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को दिलाया उत्कृष्टता पुरस्कार, 25 मार्च को दिल्ली में मिलेगा अवार्ड
Breaking News: सूने मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, तीन गुर्गे पकड़ाए.. करोड़ों के लेनदेन का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 126 # 18 February 2025
Next Article भिलाई दुर्ग की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, विधायक रिकेश ने बस टर्मिनल कार्य का किया भूमिपूजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?