ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई दुर्ग की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, विधायक रिकेश ने बस टर्मिनल कार्य का किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

भिलाई दुर्ग की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, विधायक रिकेश ने बस टर्मिनल कार्य का किया भूमिपूजन

By Mohan Rao
Published: February 18, 2025
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

 4 करोड़ की लागत से बन रहा ई-बसों के लिए चार्जिंग डिपो

भिलाई। वैशाली नगर, भिलाई और दुर्ग के लोगों को बहुत जल्द ई-सिटी बस सेवा का लाभ मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने ई सिटी बस सेवा के लिए दुर्ग भिलाई से शुरूआत करने की पहल की है जिसके लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री बस डिपो टर्मिनल निर्माण कार्य (ई-सिटी बस डिपो) का दुर्ग में भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, पार्षद सीजू एंथोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ई-सिटी बस टर्मिनल का भूमिपूजन करने के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 4 करोड़ की लागत से शुरू होने जा रहा यह प्रोजेक्ट वैशाली नगर, भिलाई और दुर्ग क्षेत्र के रहवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। ई-बस सेवा डिपो में बसों की चार्जिंग व्यवस्था सहित टर्मिनल का सारा कंट्रोल यहां से होगा। हम लोग बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हमारे नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण सावजी ने तय किया कि छत्तीसगढ़ में सबसे पहले ई-सिटी बस सेवा का शुभारंभ भिलाई से होगा, जो कि स्वागतेय है।

विधायक रिकेश ने कहा है कि भिलाई-दुर्ग के निवासियों को बहुत जल्द ई-सिटी बस सड़कों पर दौड़ती मिलेगी। भाजपा सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सिटी बस सेवाएं प्रारंभ की थीं जिन्हें कांग्रेस सरकार ने डंप कर कबाड़ बना दिया था। ये सिटी बसें लोकल स्तर पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए वरदान साबित हुईं थीं। शहर के छोटे छोटे काम, त्यौहारी खरीददारी, नगर निगम, जिला कार्यालय सहित आस-पास की कालोनियों तक आने जाने के लिए खासकर महिलाओं को इससे काफी मदद मिलती थी।

सिटी बसें बंद होने से लोगों ने काफी असुविधा महसूस की और सिटी बसों को प्रारंभ करने लगातार मांग करने के बाद भी कांग्रेस की सरकार ने इस ओर कोई पहल नहीं की थी। राज्य की विष्णुदेव सरकार ने भिलाई दुर्ग वासियों की इस मांग को प्राथमिकता से लिया नतीजतन 4 करोड़ की लागत से ई सिटी बस टर्मिनल के भूमिपूजन में हम सभी बड़ी संख्या में आज उपस्थित हैं। तीव्र गति से डिपो का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है और बहुत जल्द भिलाई दुर्ग में ई-सिटी बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। अब घरेलू कामकाज के लिए, बाजार और आवश्यक दफ्तरों तक आवाजाही के लिए महिलाओं को भी स्कूटी या अन्य वाहन व्यवस्था पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।

खनिजों से चालू वित्तीय वर्ष में दिसम्बर तक मिला 8672 करोड़ रूपए का राजस्व
दुर्ग में दिव्यांग महिला का मर्डर, चौकी से कुछ दूरी पर हुई वारदात… जांच में जुटी पुलिस
Big Breaking : रावलमल जैन हत्याकांड के आरोपी पुत्र संदीप जैन को मौत की सजा, दो सहयोगियों को पांच-पांच साल की जेल
चेंबर की मांग पर जीएसटी काउंसिल ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, चेंबर ने जताया आभार
Bhilai Politics: भाजपा के लिए इस बार ‘लोहे के चने’ साबित होगा वैशाली नगर!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी करार कैदी को आजीवन कारावास से मिली राहत, उच्च न्यायालय ने घटाई सजा मनमाना किराया वसूली का मामला: राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से हो रही लूट, सुविधाएं न मिलने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को दो सप्ताह का मिला समय
Next Article रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर : दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस हुई रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?