ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद

By Om Prakash Verma
Published: April 16, 2025
Share
मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद
मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद
SHARE

भोपाल/ मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन तथा राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में प्रदेश भर के सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उनके योगदान को स्मरण करते हुए आमजन के बीच फल वितरित किए गए।

बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने दलितों, शोषितों, वंचितों, गरीबों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का अमर मंत्र दिया, जो आज भी सामाजिक न्याय की राह दिखाता है। उसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए अपना दल (एस), मध्य प्रदेश में पिछड़े वर्ग के अधिकारों और उत्थान हेतु पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा, “डॉ आंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी, और उनके द्वारा महिला एवं पुरुषों को बराबरी का दर्जा तथा एकमताधिकार देने का अधिकार दिलाना, आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। हालांकि पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण के संवैधानिक प्रावधान से वंचित रखना, मध्य प्रदेश में चिंता और चिंतन का विषय है।”

डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “आंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि समाज में न्याय और समानता की दिशा में काम करते हुए हमें कभी भी थमना नहीं है। डॉ आंबेडकर ने हमें सिखाया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार मिलना चाहिए, और अपना दल (एस) समानता की इस लड़ाई को सतत जारी रखेगा।”

बता दें कि मध्य प्रदेश में पार्टी तेजी से संगठन विस्तार की दिशा में कार्य कर रही है, और प्रदेश भर में समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ते हुए, पार्टी की गतिविधियों को गति प्रदान कर रही है।

सड़क हादसों में मरने वाले के परिजनों को घर बैठे मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, सरकार नवंबर में जारी कर सकती है अधिसूचना
मदरसों का सर्वे पूर्ण: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले, 15 तक शासन को भेजेंगे रिपोर्ट
भाजपा का कोई भी नेता कोरोना को सांप्रदायिक रंग न दे: जेपी नड्डा
हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के यहां आयकर छापे, ऑफिस और घर पर चल रही जांच
भेंट मुलाकात कार्यक्रमः मुनिचुआं आश्रम में सीएम भूपेश बघेल ने की पूजा-अर्चना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 200 किलोमीटर से अधिक रेल नेटवर्क का विस्तार, यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को मिली नई उड़ान
Next Article बर्जर पेंट्स ने लॉन्‍च की ‘गर्मी गॉन, ठंडक ऑन’ पहल; नए होम कूलिंग पेंट्स के साथ अब गर्मी को कहिए अलविदा बर्जर पेंट्स ने लॉन्‍च की ‘गर्मी गॉन, ठंडक ऑन’ पहल; नए होम कूलिंग पेंट्स के साथ अब गर्मी को कहिए अलविदा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?