ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट मुलाकात में बघेल का 66 करोड़ कातोहफा: नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका, खोरपा को मिली आईटीआई की सौगात
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भेंट मुलाकात में बघेल का 66 करोड़ कातोहफा: नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका, खोरपा को मिली आईटीआई की सौगात

By Om Prakash Verma Published February 11, 2023
Share
भेंट मुलाकात में बघेल का 66 करोड़ कातोहफा: नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका, खोरपा को मिली आईटीआई की सौगात
भेंट मुलाकात में बघेल का 66 करोड़ कातोहफा: नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका, खोरपा को मिली आईटीआई की सौगात
SHARE

शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण होगा स्व. आशाराम डहरिया के नाम पर
खोरपा में उप तहसील कार्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं आईटीआई खोलने की घोषणा की
राज्य सरकार की किसान हितैषी फैसलों से हुई सर्वाधिक धान की खरीदी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने खोरपा में की भेंट-मुलाकात: योजनाओं का लिया फीडबैक
66.38 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने महत्वाकांक्षी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम खोरपा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात शुरूआत की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को फीड बैक लिया तथा 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और फैसलों के कारण राज्य में अब तक सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है।

मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले हमने ऋण माफी का फैसला किया, शपथ ग्रहण करते ही सबसे पहले मंत्रालय पहुँचकर 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रूपए का ऋण माफ किया। जिन किसानों ने धान बेचा था और जिनका कर्ज पटा दिया गया था, उनकी राशि वापस लौटाई गई। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की, किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी। इस योजना की 3 किस्त की राशि किसानों के खाते में आ गई है। योजना की आखिरी और चौथी किस्त 31 मार्च को दी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी मंशा है सबको राशन मिले, हमने सबका राशन कार्ड बनाया। उन्होंने राशन कार्ड के हितग्राहियों से बातचीत कर योजना का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा किनका-किनका कर्ज माफ हुआ है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर बताया कि उनका कर्ज माफ हुआ है। अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि ग्राम खोरपा में उप तहसील कार्यालय एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा। ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा, ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क निर्माण, नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा, अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर, ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण, अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे में गौरव पथ निर्माण, शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्व. आशाराम डहरिया जी के नाम पर तथा खोरपा में आई.टी.आई. का निर्माण करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

धान बेचकर किसान ने खरीदा ट्रैक्टर-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलकात कार्यक्रम के दौरान ऋण माफी योजना से लाभान्वित हितग्राहियो से बातचीत की। ग्राम संकरी के श्री रूपेश कुमार साहू ने बताया कि उनकी 22 एकड़ जमीन है। ढाई लाख रुपये कर्ज माफ हुआ है। सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। धान बेचते समय बारदाना और टोकन लेने में कोई दिक्कत नहीं हुआ। धान बेचते ही पैसा आ गया। धान बेचकर नगद पैसा से ट्रैक्टर खरीदा हूं।

मनोज का हार्वेस्टर लेने का सपना हुआ पूरा-
ग्राम सारखी के मनोज ने बताया कि 24 एकड़ खेत है, ऋण माफी के तहत तीन लाख कर्ज माफ हुआ है। हार्वेस्टर लेने का सपना था। कर्जमाफी से बचे पैसे, धान की बिक्री और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि को मिलाकर 10 लाख रूपए में सेकंड हैंड हार्वेस्टर खरीदा हूं। अतिरिक्त पैसों से ट्रेक्टर की किस्त भी पटाया। मनोज ने बताया कि नरवा के पानी से गेहूं की फसल ली। पहले फसल नहीं ले पाते थे।गोबर भी बेच रहे हैं। बाड़ी में सब्जी लगाया हूं। बाड़ी योजना से इसमें मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए पार्वती साहू, खोरपा निवासी ने बताया कि उनके परिवार में 4 सदस्य हैं। 35 किलो चावल और नमक फ्री में मिलता है। मुख्यमंत्री ने मिट्टी तेल और गैस सिलेंडर का दर हितग्राहियो से पूछा, जिस पर उसने बताया कि लगातार रेट बढ़ रहा है। भटगांव निवासी हीरा बाई ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत एक लाख 70 हजार रुपए का गोबर बेचा है। इसी पैसे से घर बनाने के लिए ईट मंगाई और बोर खनन भी करवाया है, नियमित गोबर बेच रही है और इससे मिल रहे पैसे को घर बनाने के काम में लगा रही है। गीता बाई निवासी भटगांव ने बताया कि वे बाड़ी योजना से सब्जी उगा रहे हैं। डढ़ एकड़ में सब्जी उगाकर उनके समूह ने 80 हजार रुपए कमाया है। उन्होंने अपने हिस्से की रकम से बहू के लिए गहना लिया है।

प्रकृति साहू का प्रवेश महतारी दुलार योजना के तहत इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ-
प्रकृति साहू, कक्षा 11वीं की छात्रा है। प्रकृति ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के फैसिलिटी की जानकारी दी। प्रकृति पहले प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती थी, 20 से 25 हजार खर्च होता था। अब मुफ्त में पढ़ाई होती है। प्रकृति साहू का प्रवेश महतारी दुलार योजना के तहत किया गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, अभनपुर के छात्र संदीप बांधे, कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ते हैं। संदीप ने अंग्रेजी में अपने स्कूल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान हर साल 24 हजार रुपए फीस देते थे, अब नहीं देना पड़ता।

भेंट-मुलाकात में ग्राम भटगांव के श्री माधोराम साहू ने बताया कि वो हाट-बाजार में सब्जी लेने जाते हैं और यहां लगे क्लीनिक में भी अपना इलाज करा रहा हूं। ब्लड-प्रेशर और शुगर का इलाज करवाया। मुख्यमंत्री ने सभी को इस योजना का लाभ उठाने कहा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भटगांव की ठगिया साहू और रवेली की धानबाई साहू को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान किया।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Om Prakash Verma February 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैच जीतने के बाद ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा को आईसीसी ने दी सजा, जानें क्या थी वजह
Next Article India vs Pakistan Women’s T20 WC : भारत-पाकिस्तान का बड़ा मैच आज, जानिए मैच का शेड्यूल और प्लेइंग इलेवन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?