ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र से महाजेनको को आवंटित कोयला खदान के लिए वन मंजूरी देने की सिफारिश की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र से महाजेनको को आवंटित कोयला खदान के लिए वन मंजूरी देने की सिफारिश की

By @dmin
Published: April 20, 2022
Share
संकट के दौर में बर्बादी, 9 दिन में फूंका 30 करोड़ का एक्स्ट्रा कोयला
संकट के दौर में बर्बादी, 9 दिन में फूंका 30 करोड़ का एक्स्ट्रा कोयला
SHARE

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा रायगढ़ वन मंडल के गारे पेलमा सेक्टर-2 खुली कोयला खदान उत्खनन परियोजना के वन भूमि व्यपवर्तन की स्वीकृति के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। यह पत्र छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा मेसर्स महाराष्ट्र स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड गारे पेलमा कोल माईन्स सेक्टर-2 विद्युत भवन, कटोल रोड नागपुर से प्राप्त आवेदन पर सभी औपचारिकताएं तथा निर्धारित 44 बिन्दुओं की शर्तों व विवरणों को पूर्ण कर भेजा गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गत दिवस 18 अप्रैल को उनके निवास कार्यालय में महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने मुलाकात कर इस संबंध में आवश्यक चर्चा की थी। जिसमें मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल ब्लॉक के क्लीयरेंस के लिए नियमानुसार यथासंभव जल्द मदद करने का आश्वासन दिया था। रायगढ़ जिले में स्थित यह कोल ब्लॉक महाराष्ट्र की विद्युत कंपनी (महाजेनको) को आबंटित है। महाराष्ट्र में विद्युत उत्पादन के लिए कोयला की आपूर्ति इस कोल ब्लॉक से की जानी है, जिससे भविष्य में कोयले की आपूर्ति की निरंतरता बनी रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल से महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने उक्त कोल ब्लॉक से संबंधित सभी औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण कराने का आग्रह करते हुए कोल ब्लॉक के लिए वन व्यपवर्तन और राज्य शासन की अनुसंशा का अनुरोध भी किया था।

उक्त प्रकरण में आवेदनकर्ता मेसर्स महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड गारे पेलमा कोल माईन्स सेक्टर-2 विद्युत भवन, कटोल रोड नागपुर द्वारा व्यपवर्तन हेतु 214.869 हेक्टेयर वनभूमि का विवरण दर्शाया गया है, जो आवेदक संस्थान तथा वन मंडलाधिकारी रायगढ़ द्वारा हस्ताक्षरित है। उक्त परियोजना की कुल लागत 300 लाख करोड़ रूपए है। इसमें वन मंडलाधिकारी रायगढ़ द्वारा प्रस्ताव को परीक्षण उपरांत स्वीकृति योग्य माना गया है तथा उल्लेख किया गया है कि दूसरे सभी विकल्पों का परीक्षण कर लिया गया है और आवेदित वन भूमि न्यूनतम है। आवेदित वन क्षेत्र के एवज में समतुल्य निजी भूमि ग्राम चक्रधरपुर, नटवरपुर तथा धुमाबहाल में 214.869 हेक्टेयर में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण की राशि जमा करने हेतु आवेदक संस्थान द्वारा आवश्यक शर्तें की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत स्थल विशेष वैकल्पिक वृक्षारोपण हेतु रायगढ़ वन मंडल के ग्राम चक्रधरपुर के निजी भूमि 115.207 हेक्टेयर, ग्राम नटवरपुर में 95.483 हेक्टेयर और ग्राम बंगुरसिया में 4.248 हेक्टेयर कुल 214.938 हेक्टेयर रकबा प्रस्तावित है। स्थलवार 10 वर्षीय क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण योजना तैयार की गई है। इसमें वन संरक्षण अधिनियम 1980 का उल्लंघन नहीं किया गया है। इस आशय का संयुक्त प्रतिवेदन वन मंडलाधिकारी रायगढ़ तथा आवेदक संस्थान द्वारा दिया गया है।

Bhilai : होटल वत्स के कमरे में व्यापारी फांसी पर झूला, तीन माह से रह रहा था किराए में
मोबाइल की बैटरी फटने से बच्चे की मौत, आप कभी न करें ये गलतियां
विस चुनाव और पीसीसी चीफ को लेकर सीएम हाउस में हाईलेवल मीटिंग! कुमारी शैलजा के अचानक रायपुर पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
भाजपा शीर्ष नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को इशारों में सन्यास दे दिया है-कांग्रेस
दिवाली पर बढ़े कोरोना के मामले: बीते 24 घंटे में 12885 लोग संक्रमित, 461 लोगों की मौत, 15 हजार लोग हुए स्वस्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्मियों में पेट संबंधी रोगों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी गर्मियों में पेट संबंधी रोगों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी
Next Article बस्तर, सरगुजा और रायपुर में खुलेंगे लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय: सीएम बघेल बस्तर, सरगुजा और रायपुर में खुलेंगे लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय: सीएम बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?