भिलाई। विगत 22 वर्षों से विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु संकल्पित एकमात्र विश्वसनीय संस्थान मां जगदम्बे एजुकेशनल सोसायटी, भिलाई द्वारा एजुकेशन हब भिलाई में एमजे स्कूल भिलाई, का भव्य शुभारम्भ पिछले 4 साल पहले हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस संस्थान में होनहार बच्चों के भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित योग्य शिक्षकों का मार्गदर्शन सतत उपलब्ध है। यहां पर विद्यार्थियों को प्रवेश के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। कक्षा नर्सरी से लेकर नौवीं तक कोई भी एडमिशन फीस नहीं लिया जा रहा है। यह देखा गया है कि अभिभावकों को स्कूल यूनिफॉर्म, कोर्सबुक और स्कूल बैग खरीदने के लिए अतिरिक्त भार पड़ता है। हम नई पहल करके यह सभी आइटम्स फ्री में दे रहे हैं और सभी अभिभावकों की मदद कर रहे हैं। इस तरह का प्रयास दुर्ग भिलाई में किसी भी संस्था द्वारा पहली बार किया जा रहा है।
अपने नए भवन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सीबीएसई मान्यता प्राप्त एम जे स्कूल में योग्य शिक्षकों के द्वारा नियमित पढ़ाई के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जाती है। कक्षा सातवीं से ही विद्यार्थियों के रुचि और योग्यता के अनुरूप आईआईटी , मेडिकल व अन्य कोर्स के लिए एक्सपट्र्स के द्वारा मार्गदर्शन और तैयारी कराई जाएगी। पिछले वर्ष ओलंपियाड और खेल में हमारे विद्यार्थियों का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा।
वर्तमान सत्र से स्कूल में डे बोर्डिंग सुविधा की व्यवस्था है जिससे कामकाजी अभिभावकों को कोई परेशानी ना हो। स्कूल में ही होमवर्क करा दिया जाएगा। कमजोर बच्चों के लिए विशेष रिमेडियल क्लासेस लगाई जा रही हैं । लर्न बाय फन की धारणा के अनुसार स्कूल कैंपस में ही छोटे बच्चों के लिए आकर्षक टाय रूम, टॉय ट्रेन और किड्स प्ले ग्राउंड की व्यवस्था है। सेकेंडरी क्लास विद्यार्थियों के लिए बास्केटबॉल ,एथलेटिक्स ग्राउंड, बैडमिंटन , टेबल टेनिस कोर्ट है। शीघ्र ही क्रिकेट एकेडमी की भी शुरुआत होगी जिसमें रणजी ट्रॉफी में खेलें कोच के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण एवं उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। वर्तमान आवश्यकताओ और कंपटीशन को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के चतुर्मुखी और समग्र विकास के लिए एम जे स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से समर्पित है। हमारे यहां नई शिक्षा नीति का पूर्णत: पालन किया जा रहा है।




