ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारी बारिश से कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत, दो दिन का अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारी बारिश से कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत, दो दिन का अलर्ट

By @dmin
Published: August 20, 2022
Share
भारी बारिश से कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत, दो दिन का अलर्ट
भारी बारिश से कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत, दो दिन का अलर्ट
SHARE

शिमला/कांगड़ा (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश में भारी बारिश हुई है। सैकड़ों सड़कें ठप हो गई हैं। बादल फटने व जगह-जगह भूस्खलन में दबने से 11 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आंशका है। प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते रेलवे का चक्की पुल शनिवार को बह गया है। कांगड़ा के एडीएम रोहित राठौर ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पुल में दरारें आने के कारण डेढ़ हफ्ता पहले रेल सेवा बंद कर दी थी। डीहार पंचायत के डोल गदयाडा गां में बैजनाथ-सरकाघाट सड़क भी बह गई है।

अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत
आपको बता दें कि चंबा जिले में दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई है। कांगड़ा के भनाला की गोरडा (शाहपुर) में एक मकान गिरने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई। जबकि मंडी के सराज, गोहर और द्रंग में बादल फटने की घटनाओं सात की मौत हो गई है। जबकि 15 से 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रधान और प्रधान की पत्नी के शव भी बरामद हो गए हैं। तीनों एनएच मंडी पठानकोट, मंडी कुल्लू और मंडी जालंधर वाया धर्मपुर बंद हो गए हैं।

इसके अलावा, कांगड़ा जिले में भूस्खलन से बगली स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। कांगड़ा जिले के भनाला की गोरडा (शाहपुर) में एक मकान गिर गया, जिसकी जद में आने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई। चंबा में मलबे में दबने से दंपती और बेटे की मौत हो गई।

कुल्लू जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षों को देखते हुए सभी शिक्षण और गैर शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए हैं। इसी तरह मंडी जिले व चंबा की तीन तहसीलों के सभी शिक्षण संस्थान 20 अगस्त को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने लगातार जारी बारिश व अवरुद्ध सड़क मार्गों को देखते हुए चंबा जिले के डलहौजी, सिहुंता व चुवाड़ी तहसील के सभी शिक्षण संस्थानों को 20 अगस्त( शनिवार) को बंद रखा गया है। वहीं मंडी जिले में भी कॉलेज और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 20 अगस्त को खराब मौसम को देखते हुए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कांगड़ा जिले में भी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है।

दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खराब मौसम में नदियों और नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। 21 अगस्त के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

हिमाचल में 336 सड़कें बंद
राज्य आपदा संचालन केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह प्रदेश में 336 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। इसके अलावा 1525 बिजली ट्रांसफार्मर और 132 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं।

सरेंडर नक्सलियों से मिले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, बोले- हथियार उठाने वालों को मेन स्ट्रीम में लाना है
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 : शुभमन गिल का धमाल, टी20 में जड़ा ताबड़तोड़ शतक, खूब हुई कीवी गेंदबाजों की धुनाई
नेता प्रतिपक्ष का सीएम बघेल पर हमला, कहा- श्रीलंका की राह पर है राज्य सरकार
चीन-नेपाल के बीच क्या पक रहा? ड्रैगन की मदद से बॉर्डर वाले गांवों में टेलीकॉम नेटवर्क अपग्रेड कर रहा पड़ोसी देश
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग शहर का यह क्षेत्र बना कंटेनमेंट जोन… एक साथ सामने आए इतने मामले… जिला प्रशासन ने लगाई पाबंदिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: अब साहबों के दिन लदे, कैसे होगा काम
Next Article पॉपकॉर्न के साथ लिया फिल्म गांधी का मजा पॉपकॉर्न के साथ लिया फिल्म गांधी का मजा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?