ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल, ओमिक्रॉन के अब तक 1270 केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल, ओमिक्रॉन के अब तक 1270 केस

By @dmin
Published: December 31, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 16,764 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस 1270 तक पहुंच गए हैं। 450 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। उसके बाद दिल्ली में 370 मामले और केरल 100 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ‘पिछले 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन खुराक के प्रशासन के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 144.54 करोड़ से अधिक हो गया है। रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है। वहीं, 0.89 प्रतिशत पर साप्ताहिक सकारात्मकता दर पिछले 47 दिनों से 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

COVID19 | India reports 16,764 new cases, 7,585 recoveries and 220 deaths in the last 24 hours.

Active caseload currently stands at 91,361. Recovery Rate currently at 98.36%

Omicron case tally stands at 1,270. pic.twitter.com/zbKKRiP4kW

— ANI (@ANI) December 31, 2021

आपको बता दें कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 16,764 नए मामले सामने आने और 220 मरीजों के जान गंवाने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गई है।

23 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन
भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले सामने आने से देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं और 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए।

एक्टिव केसों में फिर हो रहा इजाफा
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में अभी 91361 मरीजों का इलाज जारी है। देश में 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,959 की वृद्धि दर्ज की गयी है।

64 दिनों के बाद 16 हजार के पार गए दैनिक मामले
आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के दैनिक मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं, जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गयी है। आपको बता दें कि इससे पहले 27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे।

Good news : 1 से 7 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल
2024 में आएंगे बाइडन, ‘क्वाड’ की बैठक हुई तो एक बार फिर सजेगा भारत का वैश्विक मंच
बैंकिंग की नवीन तकनीक एवं एक्ट-प्रोविजन के प्रशिक्षण के लिए बर्ड कोलकाता तथा अपेक्स बैंक के मध्य हुआ एमओयू
Sawan : बाबाधाम के लिए स्पेशल ट्रेन
Bhilai Breaking : मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो सप्ताह बाद पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लद्दाख बॉर्डर पर भारत के खिलाफ चीन ने तैनात किए रोबोट, जवान नहीं सह पा रहे सर्दी की मार लद्दाख बॉर्डर पर भारत के खिलाफ चीन ने तैनात किए रोबोट, जवान नहीं सह पा रहे सर्दी की मार
Next Article ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद न्यू ईयर जश्न पर पहरा: पार्टी करने से पहले जान लें कहां लगी है नई पाबंदी, इन बातों का रखें ख्याल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?