ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैकुंठ धाम का सर्व समाज मांगलिक भवन एवं सी-मार्ट का होगा शीघ्र शुभारंभ… महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

बैकुंठ धाम का सर्व समाज मांगलिक भवन एवं सी-मार्ट का होगा शीघ्र शुभारंभ… महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा

By @dmin
Published: July 2, 2022
Share
Initiative by Chief Minister Bhupesh Baghel
Initiative by Chief Minister Bhupesh Baghel
SHARE

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठ धाम में नवनिर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन एवं पावर हाउस के पास निर्मित सी-मार्ट की सुविधा का लाभ शीघ्र भिलाई वासियों को मिलेगा। महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों के साथ दोनों स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मदर टैरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठ धाम के समीप लगभग तीन करोड़ की लागत से सर्व समाज मांगलिक भवन तैयार किया गया है तथा पावर हाउस के समीप सी-मार्ट का निर्माण किया गया है। जिसकी सुविधा का लाभ इसके शुभारंभ होने के साथ ही भिलाई के नागरिकों को मिलने लगेगा। इन दोनों ही भवन के लोकार्पण की तैयारियां की जा रही है।

विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों से सर्व समाज मांगलिक भवन एवं सी-मार्ट का निर्माण किया गया है। धार्मिक, सामाजिक, वैवाहिक जैसे आयोजनों के लिए एक बड़े स्थान की आवश्यकता थी जहां पर आसानी से कमजोर वर्ग आय के लोग भी अपने कार्यक्रम को कर पाए। सर्व समाज मांगलिक भवन भूतल एवं प्रथम तल पर निर्माण किया गया है वही आकर्षक लैंडस्कैपिंग एवं पार्किंग जैसी सुविधाएं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में मौजूद है। एक बड़े मैरिज पैलेस की तरह सर्व समाज मांगलिक भवन विभिन्न आयोजनों को संपन्न करने के लिए तैयार है।

वहीं पावर हाउस चौक के समीप सी-मार्ट का निर्माण किया गया है, महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए इसकी परिकल्पना की गई थी, जिसके तहत एक बड़े बिग शॉप मॉल की तरह इसे तैयार किया गया है जहां हर तरह के बेहतरीन प्रोडक्ट्स विक्रय के लिए मौजूद होंगे, जहां एक ओर महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी वहीं आम नागरिकों को घरेलू एवं अच्छे उत्पादों को प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। जल्द ही भिलाई शहर वासियों को इन दोनों का लाभ मिलने वाला है इसके लिए व्यापक तैयारियां निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त येशा लहरें एवं अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, महापौर के निज सचिव वसीम खान एवं उप अभियंता कृष्णा जंघेल आदि मौजूद रहे।

Space Economy: 40 अरब डॉलर की होगी भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, केन्द्रीय मंत्री ने कहा-जल्द आएगा बदलाव
कोरोना वायरस के एक्टिव केसों में इजाफे से चिंता, केंद्र ने इन 8 राज्यों को किया सतर्क
सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ा नक्सली, मिलिशिया कमांडर को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
कांग्रेस भवन में दी गई वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मोतीलाल वोरा को विनम्र श्रद्धांजलि…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई व दुर्ग शहर के जुटे पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता
NEET UG Result 2022, हरियाणा की तनिष्का ने पूरे देश में किया टॉप, सक्सेस का ये दिया ये मंत्र, पढि़ए टॉपर की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया ट्रक लूट कर भाग रहे थे बदमाश, ड्राइवर की नींद खुली तो चाकू से गला रेता, तीनों आरोपी झारखंड के
Next Article ”पौधा तुंहर दुआर”: नि:शुल्क पौधा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?